चेहरे के साथ-साथ आंखों का भी सुंदर दिखना जरुरी है। सुंदर और चमकती हुई आंखे आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं लेकिन आजकल के व्यस्त लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, नींद की कमी और गलत खान-पान के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स की समस्या होने लग गई है। इस समस्या से राहत पाने के लिए लोग महंगी आई क्रीम लगाते हैं और ट्रीटमेंट्स का भी सहारा लेते हैं लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी डॉर्क सर्कल्स दूर कर सकते हैं। खासतौर पर दालचीनी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित होगी। आज आपको इससे बने 3 ऐसे आई मास्क दिखाते हैं जो आपके काम आएंगे। आइए जानते हैं।

दालचीनी में मौजूद गुण

यह आपके आंखों के नीचे की स्किन को निखारेगी और इसे लगाने से सूजन भी कम होगी। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को ठीक करने में मदद करेंगे। इसका इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ेगा जिससे आपकी डार्क सर्कल्स की समस्या धीरे-धीरे कम हो जाएगी। अगर आप किसी कैमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो दालचीनी आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

दालचीनी और एलोवेरा जेल

एलोवेरा आपकी स्किन को ठंडक देगा। इसका इस्तेमाल करने से आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहेगी। वहीं जब आप इसका इस्तेमाल दालचीनी के साथ करेंगे तो डॉर्क सर्कल्स दूर होंगे।

सामग्री

दालचीनी पाउडर – 1 चम्मच
एलोवेरा जेल – 1 चम्मच

ऐसे करें इस्तेमाल

. सबसे पहले दालचीनी पाउडर एक बर्तन में डालें।
. फिर इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें।
. दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके आंखों के नीचे लगाएं।
. 15 मिनट तक इसे लगाए रखें और तय समय के बाद आंखे ठंडे पानी से धो लें।

फायदे

. इस आई मास्क को लगाने से आंखों की सूजन कम होगी।

. यह आपकी स्किन को तरोताजा रखेगा ।

. इसे लगाने से डॉर्क सर्कल्स भी हल्के होने लगेंगे।

दालचीनी और शहद

यह दोनों चीजें ही एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर मानी जाती हैं। यह आपकी स्किन को अंदर से पोषण देगी। इसका इस्तेमाल करने से डॉर्क सर्कल्स हल्के होंगे।

सामग्री

दालचीनी पाउडर – 1 चम्मच
शहद – 1 चम्मच

ऐसे करें इस्तेमाल

. सबसे पहले एक बर्तन में दालचीनी पाउडर डालें।
. फिर इसमें शहद मिला दें।
. दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट बनाएं।
. पेस्ट को हल्के हाथों के साथ आंखों के नीचे लगाएं।
. मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें।
. तय समय बाद आंखें गुनगुने पानी से धो लें।

फायदे

. यह आई मास्क आपकी आंखों के नीचे से डार्क सर्कल्स कम करेगा।
. इसे लगाने से आंखे डीप मॉइश्चराइज होगी।
. यह आंखों का ब्लड सर्कुलेशन भी सुधारेगा।

दालचीनी और गुलाब जल

गुलाब जल आपकी स्किन को ठंडा रखेगा और हाइड्रेट करने में मदद करेगा। इस आईमास्क का इस्तेमाल करने से रंगत निखारने में भी मदद मिलेगी।

सामग्री

दालचीनी पाउडर – 1 चम्मच
गुलाब जल – 2 चम्मच

ऐसे करें इस्तेमाल

. सबसे पहले आप एक बर्तन में दालचीनी पाउडर डालें।
. फिर इसमें गुलाब जल अच्छे से मिक्स करें।
. मिक्स करके बना पेस्ट आंखों के नीचे लगाएं।
. 10 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें।
. तय समय बाद चेहरा ठंडे पानी से धोएं।

फायदे

. इस पेस्ट को लगाने से आंखों की जलन और थकान कम होगी।
. यह डॉर्क सर्कल्स को भी हल्का करने में मदद करेगा।
. इस पेस्ट को लगाने से त्वचा भी कोमल बनेगी।

इस बात का भी रखें ध्यान

अगर आप डॉर्क सर्कल्स से परेशान हो चुके हैं तो दालचीनी से बने ये तीनों आई मास्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। इनका यदि आप नियमित तौर पर इस्तेमाल करेंगे तो आपको असर नजर आने लगेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *