पीएम मोदी ने अभी हाल ही में अपने प्रोग्राम परीक्षा पर चर्चा में खास टिप्स दिए हैं। उन्होंने बताया कि एग्जाम के दौरान बच्चों को कैसे हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने पानी पीने का तरीका भी उन्हें बताया। यह टिप्स पीएम ने स्कूल बच्चों को दिए हैं।
इस तरह कम करें एग्जाम का प्रेशर
एग्जाम प्रेशर के चलते बच्चों को अक्सर थकान, एंग्जायटी और मेंटल हेल्थ संबंधी समस्याएं रहती हैं। से में पीएम ने कहा कि आप लोगों को अपनी जिंदगी की असफलताओं से निराश होने की जरुरत नहीं है बल्कि आप लोग अपनी विफलताओं पर ध्यान देकर उस पर काम करें। इसके अलावा पीएम मोदी ने यह भी बताया कि हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ-साथ अच्छी नींद लेना भी बेहद जरुरी है। जीवन को अच्छा बनाने के लिए आपको कल से अच्छी चीजें अपने आज में करनी चाहिए।

मन को ऐसे रखें शांत
पीएम ने बच्चों को इस दौरान मन को शांत रखने के टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि बेमतलब की बातें करने की जगह आप लोग खुद पर फोकस करें। जब आप बाकी चीजों के बारे में ज्यादा बात करेंगे तो आपका मन भटकेगा। इसलिए अपना ध्यान जरुर लगाएं।
पढ़ाई के साथ-साथ शरीर को दें आराम
पीएम ने यह भी कहा कि सिर्फ आपको पढ़ाई ही नहीं करनी बल्कि पढ़ाई के साथ-साथ खुद को रिलैक्स भी रखना है। आपको अपनी पसंद की चीजें करनी है। इससे आपका मन शांत और शरीर फिट रहेगा।
अच्छी नींद लें
पीएम का कहना है कि परीक्षा की तैयारी अच्छे से करने के लिए आपका फिट और हेल्दी रहना बेहद जरुरी है। ऐसे में आप पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी नींद लेना बेहद जरुरी है। उनका कहना है कि आपको गूगल पर देखकर नहीं खाना चाहिए बल्कि जो भी हेल्दी चीजें हैं वही खानी चाहिए। खासतौर पर जो पेरेंट्स खिलाते हैं वो जरुर खाएं और खुद को हेल्दी रखें। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि लिखने की आदत बहुत जरुरी है इसके लिए आप चाहे कुछ भी लिखें क्योंकि इससे आपके दिमाग को काफी आराम मिलेगा।
डाइट के बारे में भी बताया
इसके अलावा पीएम ने खाने का तरीका भी बताया। उन्होंने कहा कि खाते समय 32 बार चबाना चाहिए। वहीं पीएम ने कहा कि पानी को भी पीने यह तरीका गलत है कि एक ही बार में गट-गट कर पानी पीना। पानी को चाय की तरह चुस्की लेकर पिएं। इसके अलावा यह आपके पोषण पर निर्भर है कि आप कैसी नींद ले रहे हैं। अच्छी नींद आपके लिए बेहद जरुरी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शरीर को धूप लगाना भी बहुत जरुरी है। खाने के लिए मोटा अनाज शरीर के लिए बेहद अच्छा है। ऐसे में आप इसे डाइट में शामिल करें।

