बड़ों के मुकाबले छोटे बच्चे बहुत जल्दी बीमार होते हैं। उनके जल्दी बीमार होने का मुख्य कारण है इम्यूनिटी। छोटे बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में उनके पेट में गैस बनना, दर्द जैसी समस्याएं होना आम है। कम उम्र में भी बच्चे पेट से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में पेरेंट्स उनकी यह समस्या दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन आप ऐसी गलती न करें। पेट में दर्द होने पर बच्चों को डॉक्टर को जरुर दिखाएं। बच्चों को पेट में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे पेट में कीड़े, डिहाइड्रेशन, ऊपरी श्वास नली में इंफेक्शन या फिर स्टमक फ्लू। ऐसे में यदि आपके बच्चों के पेट में भी दर्द हो रही है तो आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जो बच्चों की समस्या दूर करेंगे। आइए जानते हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DB_bo4QPi65/?utm_source=ig_web_copy_link
हींग का रोल ऑन
यदि बच्चे के पेट में दर्द हो तो आप बाजार में मिलने वाली हींग का रोल ऑन इस्तेमाल कर सकते हैं। यह रोल बच्चे की नाभि के आस-पास लगाएं। इसे लगाने के उनका दर्द कम हो सकता है।
खुली हवा में ले जाएं बच्चे
यदि आपके बच्चे को पेट में दर्द हो तो आप उसे गोद में उठाकर खुली हवा में ले जाकर टहलाएं। इसके अलावा आप उन्हें बरामदे या फिर बालकनी में ले जाएं। इसके बाद भी यदि उनका दर्द दूर न हो तो आप कार राइड पर उनको लेकर जा सकते हैं। इससे बच्चे के दर्द से ध्यान दूर होगा और वह खुद ही शांत हो सकता है।
कोलिक ड्रॉप आएगी काम
कई कोशिशें करने के बाद भी अगर दर्द कम न हो तो आप उन्हें कोलिक ड्रॉप दे सकते हैं। कोलिक ड्रॉप बच्चों के पेट में होने वाला दर्द, अपच और गैस दूर करने में मदद करेगी। यदि इसके बाद भी उनका दर्द कम न हो तो एक बार डॉक्टर को जरुर दिखा लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
