कैंसर एक गंभीर और खतरनाक बीमारी है, जिसकी पहचान कई बार देर से होती है। हर साल दुनियाभर में कैंसर के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कैंसर के शुरुआती लक्षण अक्सर साइलेंट होते हैं, जिनका समय पर पता न चलने पर इसका इलाज मुश्किल हो सकता है। ताइवान में हाल ही में कैंसर के एक नए साइलेंट संकेत के बारे में रिसर्च की गई है, जिसे जानकर हम इस बीमारी की पहचान जल्दी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस रिसर्च के बारे में।
क्या कहती है ताइवान की रिसर्च

ताइपे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान की दो प्रमुख विश्वविद्यालयों नेशनल चुंग चेंग यूनिवर्सिटी (सीसीयू) और नेशनल चेंग कुंग यूनिवर्सिटी (एनसीकेयू) के रिसर्चर्स ने एक नया खुलासा किया है। उनका कहना है कि कैंसर सेल्स का शरीर के इम्यून सिस्टम पर हमला करने की प्रक्रिया को समझने के लिए एक नया तरीका खोजा गया है। इसमें DUSP2 नामक जीन की कमी के कारण कैंसर सेल्स के बढ़ने में मदद मिलती है, जिससे पैंक्रियाटिक कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
चूहों पर हुई रिसर्च
इस रिसर्च को चूहों पर किया गया था, जिनमें सिर में ट्यूमर था। रिसर्च के दौरान पाया गया कि इन चूहों के सिर और आंखों के सेल्स डैमेज हो गए थे और इनकी इम्यूनिटी भी प्रभावित हुई थी। इसके अलावा, इन चूहों के शरीर में सूजन भी पाई गई, जो कैंसर के विकास का संकेत हो सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि सूजन शरीर के किसी भी अंग में कैंसर के विकास को बढ़ावा दे सकती है।
सूजन कैसे कैंसर का संकेत हो सकती है?

वैज्ञानिकों के अनुसार, सूजन कैंसर का महत्वपूर्ण संकेत हो सकती है। खासतौर पर ब्रेस्ट, फेफड़ों और ब्लड कैंसर में सूजन एक सामान्य लक्षण माना जाता है। ताइवान की नई रिसर्च में पैंक्रियाटिक कैंसर में भी सूजन को साइलेंट लक्षण माना गया है। पैंक्रियाटिक कैंसर के मरीजों में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है, जिससे भूख कम लगती है और वजन घटता है। इसके अलावा, पेट में दर्द और शरीर में सूजन भी इस कैंसर के संकेत हो सकते हैं।
कैंसर और इम्यूनिटी का संबंध
वैज्ञानिकों का मानना है कि कैंसर और इम्यूनिटी का गहरा संबंध है। यदि किसी व्यक्ति की इम्यूनिटी मजबूत होती है, तो वह बीमारी से जल्दी उबर सकता है। इसके अलावा, मजबूत इम्यूनिटी व्यक्ति को विभिन्न बीमारियों से भी बचाती है। कैंसर के इलाज में इम्यून सिस्टम का महत्वपूर्ण रोल है, क्योंकि शरीर के इम्यून सेल्स ही कैंसर कोशिकाओं को पहचान कर उनका नाश कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
