अभी इस बात को सप्ष्ट नहीं किया जा सकता है कि प्लास्टिक मनुष्यों में किसी तरह की रुकावट पैदा कर सकते हैं, लेकिन एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि चूहे के दिमाग में 5 मिमी माइक्रोप्लास्टिक मिला, जिसके कारण चूहों के दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन ब्लॉक हो जाते हैं। रिसर्च में ये सामने आया कि फेफड़े, बोन मैरो के साथ शरीर के लगभग सभी हिस्सों में माइक्रोप्लास्टिक पाया गया। माइक्रोप्लास्टिक, ब्लड सर्कुलेश में कोशिकाओं में रुकावट पैदा करता है और दिमाग के नसों को ब्लॉक कर देता है।
Research
चूहों को फ्लोरोसेंट पॉलीस्टाइनिन के छोटे टुकड़े दिए गए जो उपकरण, पैकेजिंग और खिलौने बनाने आदि के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला प्लास्टिक है। उसके बाद जानवर की खोपड़ी में शल्य चिकित्सा द्वारा प्रत्यारोपित एक पारदर्शी खिड़की की मदद से चूहे के दिमाग में प्लास्टिक के प्रवाह का पता लगाया गया, एक विशेष माइक्रोस्कोप की मदद से।
अभी नहीं हुए परिणाम प्रकाशित
चूहों द्वारा पॉलीस्टाइनिन का सेवन किया गया, जिसके तीन घंटे बाद वैज्ञानिकों ने देखा कि जानवर की प्रतिरक्षा कोशिकाओं ने कुछ प्लास्टिक के टुकड़े निगल गए थे। नेचर में एक रिपोर्ट पब्लिश हुई, जिसके अनुसार पता चला कि न्यूट्रोफिल और फागोसाइट्स नामक प्रतिरक्षा कोशिकाओं ने चमकीले प्लास्टिक के कण निगल लिए थे।
वहीं इनमें से कुछ कोशिकाएं दिमाग के कॉर्टेक्स में छोटी रक्त वाहिकाओं के तंग वक्रों में फंस गई थीं। चीन के बायोमेडिकल रिसर्च प्रमुख लेखक हैपेंग हुआंग ने नेचर में बताया कि उन्होंने और उनकी टीम ने चूहों के हृदय और यकृत में इसी प्रकार की रुकावटें देखी, लेकिन अभी तक परिणाम प्रकाशित नहीं हुए हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
