एक्टर जयदीप अहलावत जिन्होंने पाताल लोक सीजन 1 में अपनी शानदार एक्टिंग लोगों का दिल जीता, एक बार फिर से पाताल लोक सीजन 2 में हाथीराम के किरदार में छा गए हैं। जयदीप अहलावत पाताल लोग सीरीज में पुलिस के रोल में हैं, जिसमें उनकी तोंद बाहर निकली हुई दिखाया जाता है। वहीं इससे पहले की बात करें तो वे नेटफ्लिक्स की फिल्म महाराज में नेगेटिव रोल में नजर आए थे और इस रोल की खास बात ये है कि इन्हें अपना वजन कम करना पड़ा था, जिस कारण ये फिल्म में फिट दिखे थे।
5 महीनों में करीब 27 किलो वजन कम

आपको बता दें कि जयदीप ने अपनी फिल्म महाराज के लिए अपना वजन लगभग 109 किलो से कम कर 82 किलो किया था और वो भी पांच महीनों में। उस समय बात करते हुए जयदीप ने बताया था कि इस पांच महीने के पीरियड के अंत में उन्होंने दिन में तीन बार वर्कआउट किया था, साथ ही हाई प्रोटीन और लो कैलोरी लेते थे।

उन्होंने बताया कि शुरूआत में उनके ट्रेनर ने उन्हें खाने से ज्यादा रोका नहीं, क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि किसी भी डाइट को कैसे फॉलो किया जाता है। उन्होंने अपनी बात कही कि जिस इंसान ने पहले दिन 10 परांठे खाए हों और अगल दिन कुछ खाने को न मिले तो वे पागल हो सकता है, इसलिए उनकी जर्नी धीमी थी।
Workout

वेट लॉस जर्नी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि कुछ लोग होते हैं जिन्हें रोजाना ही मीठे की लालसा रहती है, लेकिन उन्हें रोजाना चीनी या सोडा की लालसा नहीं होती थी पर पाव भाजी, चटनी, लस्सी, छोले भटूरे और परांठे जैसे चटपटे खाने का मन करता था। उन्होंने बताया कि वर्कआउट करते समय कई बार रोए भी हैं क्योंकि उनके शरीर में बहुत दर्द होता था, ड्रॉप सेट के समय दर्द होता था क्योंकि उस समय उन्हें वजन बार-बार उठाना पड़ता था, लेकिन उसके परिणाम उनकी मुस्कान में बदल जाते थे।
Diet
उन्होंना बताया कि उनका लक्ष्य ज्यादा मसल बनाना नहीं था बल्कि एक सामान्य शरीर पाना था। उनकी वेट सॉस जर्नी पूरी तरह से हेल्दी थी। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ कसरत करते थे, अच्छा खाते थे और समय पर सो जाते थे। पहले साढ़े पांच महीने का समय बहुत लंबा था और वे उन महीनों में बहुत अनुशासित रहे। डाइट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि चिकन, किनोआ, पनीर, अंडे और हरी पत्तेदार सब्जियां उनकी डाइट का हिस्सा थीं। इन कॉम्बिनेशन की मदद से उनका मेटाबॉलिक रेट बना हुआ था। रिफाइंड चीनी से पूरी तरह दूर रहते थे, कार्बोहाइड्रेट्स को सीमित किया और चीट मील से भी परहेज किया।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
