प्रेग्नेंसी बहुत ही नाजुक समय होता है। इस दौरान उनके शरीर में कई तरह के बदलाव होता है। इन बदलावों का असर सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि स्किन पर भी होता है। कई बार स्किन में प्रेग्नेंसी में त्वचा मुरझाई हुई दिखती है ऐसे में इस दौरान भी त्वचा को एक्स्ट्रा केयर की जरुरत होती है। यदि आप स्किन की देखभाल नहीं करते तो निखार कम भी हो सकता है। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं।
त्वचा को जरुर करें मॉइश्चराइज
त्वचा को क्लीन करने के बाद क्रीम या लोशन जरुर लगाएं। इससे आपकी स्किन का ग्लो बरकरार रहेगा। अगर आप चेहरे पर कोई क्रीम या लोशन नहीं लगाती तो आपकी त्वचा की चमक कम हो जाएगी। प्रेग्नेंसी में आपको कई तरह की दवाईयां खानी पड़ती है। इन दवाईयों का नेगेटिव असर आपकी स्किन पर भी होगा ऐसे में यदि आप अपनी स्किन को मॉइश्चराइज नहीं करेंगे तो चेहरे का निखार कम होगा इसलिए सुबह-शाम अपना चेहरा धोएं और क्रीम या लोशन भी जरुर लगाएं।

प्रेग्नेंसी में न करें मेकअप
इस दौरान मेकअप भी न करें क्योंकि मेकअप प्रोडक्ट्स में भी कई तरह के कैमिकल्स पाए जाते हैं। यह कैमिकल्स आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाएंगे इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद के समय आप मेकअप प्रोडक्ट्स से दूरी ही बनाएं। यदि आप अपनी स्किन को अच्छे से साफ करेगी और स्किन केयर टिप्स फॉलो करेगी तो बिना मेकअप ही आपका चेहरा ग्लोइंग दिखने लगेगा।
क्लींजिंग जरुर करें
इस दौरान शरीर की इम्यूनिटी पॉवर भी कमजोर होने लगती है। इसके कारण स्किन में इंफेक्शन और पिंपल्स हो सकती है। बार-बार इंफेक्शन होने के कारण स्किन का ग्लो भी कम होने लगेगा। ऐसे में यदि आप त्वचा का ग्लो बढ़ाना चाहते हैं तो सुबह उठकर अपना चेहरा माइल्ड क्लींजर से चेहरा साफ करें। कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट चेहरे पर न लगाएं।
धूप से करें स्किन का बचाव
इस दौरान आपका चेहरा मुरझाया हुआ दिख सकता है। यह आपके आस-पास के वातावरण के चलते हो सकता है। ऐसे में यदि आप धूप और प्रदूषण में ज्यादा रहेगी तो स्किन और आपके शरीर पर इसका बुरा असर होगा। ज्यादा देर धूप में रहने के कारण स्किन का ग्लो चला जाएगा और त्वचा में टैनिंग होगी। इसके अलावा सनबर्न के कारण त्वचा में रैशेज भी हो सकती हैं इसलिए जब भी आप धूप में बाहर निकलें तो अपने साथ एक छाता और कैप जरुर लेकर जाएं ताकि आपकी स्किन का बचाव हो।

फेस पैक करें इस्तेमाल
यदि आप चाहते हैं कि प्रेग्नेंसी में स्किन ग्लोइंग रहे तो फेसपैक जरुर लगाएं। स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रखने के लिए 1 बार चेहरे पर फेस पैक लगाएं। बाहरी प्रोडक्ट्स में मौजूद कैमिकल्स आपकी त्वचा पर नुकसान पहुंचा सकते हैं ऐसे में आप घर में बना फेसपै लगाएं। दही और बेसन से बना फेसपैक, हल्दी और विटामिन-ई ऑयल से बना फेसपैक, दूध और गुलाब जल से बने फेसपैक का इस्तेमाल आप कर सकती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
