कुछ लोगों को त्वचा पर बार-बार एक्ने और पिंपल निकलते हैं। इसके कारण उनका पूरा चेहरा ही दाग-धब्बे से भर जाता है। त्वचा पर बार-बार दाग-धब्बे निकलने के कारण स्किन का नैचुरल ग्लो भी छिन जाता है। इसके चलते त्वचा डल और बेजान दिखने लगती है। ऐसे में यदि आपको भी यह समस्या रहती है तो परेशान न हो आज आपको कुछ ऐसे नैचुरल तरीके बताते हैं जो यह समस्या दूर करेंगे। आइए जानते हैं।

शहद

ड्रिंक, व्यंजनों और कई घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल होने वाला नैचुरल स्वीटनर शहद आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह आपकी स्किन को पर्याप्त नमी देगा, टेक्सचर में सुधार होगा और एक्ने के निशान हल्के होंगे। वहीं कच्चा शहद का इस्तेमाल स्किन एक्सफोलिएटर के तौर पर किया जा सकता है। अपनी त्वचा पर शहद लगाएं कुछ देर के लिए इसे लगाएं। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।

एलोवेरा जेल

यह भी आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल जलन, कट, ड्राई स्किन, एक्जिमा से राहत पाने के लिए किया जाता है। वहीं यदि आप इसका चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं तो त्वचा की सूजन कम होगी और एक्ने के निशानों को भी हल्का करने में मदद मिलेगी।

हल्दी पाउडर

इसको भी चेहरे पर इस्तेमाल करने से भी कई स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलेगा। हल्दी पाउडर और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। पेस्ट को दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाएं। हल्दी में स्किन लाइनिंग प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं जो मुंहासे के निशान को कम करने और उसे हल्का करने में मदद करेगी।

ऑलिव ऑयल

एक्ने के निशान कम करने के लिए ऑलिव ऑयल भी अच्छा ऑप्शन रहेगा। इसका इस्तेमाल अक्सर खाना बनाने में किया जाता है लेकिन आप इसे अपनी स्किन पर भी लगा सकते हैं। कॉटन पर कुछ ऑलिव ऑयल की बूंदें डालें। फिर इसे दाग-धब्बे वाली जगह पर लगाएं। इससे धीरे-धीरे आपकी स्किन के दाग-धब्बे कम होने लगेंगे। ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं ऐसे में यह आपकी ऑवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होगा।

आलू की स्लाइस

दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए भी आलू एक अच्छा ऑप्शन रहेंगे। आलू की कुछ स्लाइस काट लें। फिर उसके रस को मुंहासे और पिंपल के दाग वाली जगह पर लगाएं। 30 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहनें दे फिर नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा के दाग-धब्बे हल्के होंगे।

गुलाब का तेल

विटामिन, फैटी एसिड, फिनोल नाम के पोषक तत्वों से भरपूर रोजहिप तेल भी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इसमें एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करने में मदद करेंगे। इसे लगाने से आपकी स्किन एक्सफोलिएट होगी, त्वचा का कोलेजन बढ़ेगा, सूजन, मुहांसे दूर होंगे। इसके अलावा दाग-धब्बों को रोकने के लिए भी यह तेल बेहद लाभकारी माना जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *