आज के समय में गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के चलते मोटापा एक बहुत बड़ी समस्या बना हुआ है। मोटापा सिर्फ न देखने में खराब लगता है बल्कि यह कई तरह की गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। जब शरीर में फैट बढ़ेगा तो यह अलग-अलग हिस्सों में जम जाता है। कुछ लोग अपने हाथों और बाजुओं में फैट जमा होने से परेशान रहते हैं। मोटी और थलथली बाजुओं के कारण महिलाएं स्लीवलेस आउटफिट भी नहीं पहन पाती। ऐसे में यदि आप भी अपनी बाजुओं पर जमी चर्बी से तंग हो रहे हैं तो आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताते हैं जो आपके हाथों की चर्बी को कम करेगा।
आर्म क्रॉस ओवर्स एक्सरसाइज
. इस एक्सरसाइज को करने के लिए पहले जमीन या फिर मैट पर कंधे की चौड़ाई पर रखकर खड़े हो जाएं।
. फिर अपने हाथों को साइड में सीधा फैला दें।
. इसके बाद अपने हाथों को छाती के पास ले जाएं और क्रिस-कॉस फॉर्म में रखें।
. यह एक्सरसाइज करीब 1 मिनट तक करें।

बाइसेप्स कर्ल्स एक्सरसाइज
. इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने दोनों हाथों में डंबल या फिर कोई हैवी चीज लेकर सीधे खड़े हो जाएं।
. फिर कोहनियों को अपने शरीर के पास रखें।
. अब धीरे-धीरे डंबल्स को अपने कंधों की ओर उठा लें।
. कुछ सैकेंड तक रुकें और फिर धीरे-धीरे डंबल्स को नीचे की ओर ले आएं।
. इस एक्सरसाइज को 12-15 बार करें।
आर्म सर्कल्स एक्सरसाइज
. इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखकर सीधे खड़े हो जाएं।
. फिर हाथों को साइड में सीधा फैला दें।
. अब अपनी बाजुओं से आगे की ओर सर्कल बनाएं।
. इस तरह अपनी बाजुओं को कम से कम 50 बार घुमाएं।

. ऐसे ही पीछे की डायरेक्शन में बाजुओं को 50 बार रोटेट करें।
. एक्सरसाइज के 2-3 सेट लगाएं। आपको फर्क दिखने लगेगा।
ट्राइसेप्स डिप्स एक्सरसाइज
. सबसे पहले एक कुर्सी लें। फिर अपने दोनों हाथ कुर्सी के किनारे पर रख लें।
. इसके बाद अपने पैरों को सीधे रखें। अब धीरे-धीरे शरीर को नीचे ले आएं।
. कोहनी को 90 डिग्री तक मोड़ें और फिर अपने शरीर को नीचे ले आएं।
. नीचे लाने के बाद शरीर को वापिस फिर से ऊपर की ओर उठा लें।
. ऐसे ही 12-15 बार करें। नियमित एक्सरसाइज करने से आपके हाथों की चर्बी कम होने लगेगी।
पुश अप्स एक्सरसाइज
. सबसे पहले जमीन या मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
. फिर अपने हाथों को कंधों की चौड़ाई पर रखें।
. इसके बाद अपनी उंगलियों को पैरों के अंगूठे का इस्तेमाल करते हुए शरीर को ऊपर उठा लें।
. अब कोहनी को मोड़ते हुए शरीर को नीचे ले आएं और फिर वापिस ऊपर की ओर ढकेल लें ।
. यह प्रक्रिया 15-20 बार दोहराएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
