बहुत बार ऐसा होता है कि 8-9 घंटे की भरपूर नींद लेने के बाद भी सुबह उठने पर थकावट और भारी सिर हो जाता है। ऐसे में वे दिन को शुरू करने में लेट हो जाते हैं और ये थकान का एहसास पूरे दिन परेशान करता है और बॉडी में एनर्जी की कमी काम पर भी असर डालती है। ऐसे में अगर आप भी सुबह सोकर उठने के बाद थकान सा महसूस करते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।

क्यों होती है सुबह उठकर थकान?

इस चीज के पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं लेकिन आप समय पर भी सोए हैं, नींद भी अच्छी आई है, नींद पूरी भी हुई है पर फिर भी इन सब के बाद सुबह खुद को कमजोर या थकाऊ महसूस कर रहे हैं तो ऐसा डिहाइड्रेशन के चलते हो सकता है। आपको तो पता ही होगा कि रात में नींद के समय शरीर खुद को रिपेयर करता है।

ऐसे में आपकी बॉडी कुछ हार्मोन रिलीज करती है, जो कोशिकाओं की मरम्मत करने में मदद करते हैं। और ये जो सारा प्रोसेस होता है इसमें बॉडी को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होती है और इसी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है या बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। जिस वजह से अगले दिन सिर भारी हो जाता है और थकान हो जाती है।

पानी का सेवन

ऐसे में फिर बहुत जरूरी है कि सुबह उठते ही पानी का सेवन किया जाए। इससे आप बहुत अच्छा महसूस कर पाएंगे। सोकर उठने के बाद एक गिलास पानी पीने से बॉडी वापस हाइड्रेट हो जाती है। पानी की वजह से थकान और ब्रेन फॉग की स्थिति से राहत मिलती है और साथ ही बॉडी में जमा रातभर के टॉक्सिन का सफाया भी हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि सुबह उठकर आप पानी के सेवन को अपनी आदत बना लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *