टीवी पर राम का किरदार निभाकर फेमस हुए गुरमीत चौधरी सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ही अलर्ट रहते हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो करते हैं। अब हाल ही में एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत के दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि खाने के शौकीन होने के बाद उनके लिए एक सख्त डाइट फॉलो करना बहुत मुश्किल रहा है।

डेढ़ साल से सिर्फ उबला हुआ खाना

गुरमीत चौधरी ने बताया कि – ‘मैं खाने का बहुत बड़ा शौकीन हूं और मुझे खाना छोड़ना पड़ा। पिछले डेढ़ साल से मैंने चीनी, रोटी, चावल और ब्रेड नहीं खाई है। यह बिल्कुल भी आसान नहीं है। हर किरदार के लिए आपको खुद को मैंटली तोर पर मजबूत बनाना पड़ता है। इसके बजाय कि वो क्या खाते हैं यह बताते हुए गुरमीत ने बताया कि मैंने डेढ़ साल तक सिर्फ एक ही जैसा खाना खाया है सिर्फ उबला हुआ खाना जिसका कोई स्वाद नहीं होता लेकिन आखिरकार यह मुझे स्वाद लगने लगा। अब मेरी भूख इतनी बढ़ चुकी है कि अगर मैं कुछ भी अनहेल्दी खाऊं तो भी वो मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा’।

पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/p/DDzV_qwzveZ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

उबाल हुआ खाना खाने के फायदे

डाइटिशियन की मानें तो यदि आप एक साल या इससे ज्यादा समय तक सिर्फ उबला हुआ खाना खाएंगे तो इससे सेहत पर पॉजिटिव असर ही पड़ेगा। इससे आप फैट इनटेक कम करेंगे जिससे आपका वेट लॉस कम होगा। इसके अलावा आपका डाइजेशन भी अच्छा होगा। दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम होगा आपकी ऑवरऑल हेल्थ अच्छी रहेगी।

उबला हुआ खाना खाने के नुकसान

डाइटिशियन की मानें तो सिर्फ उबला हुआ खाना खाने के कारण आपके शरीर में कुछ न्यूट्रिएंट्स की कमी भी हो सकती है। विटामिन-बी कॉम्पलेक्स और विटामिन-सी की आपके शरीर में कमी होगी। इसका कारण है कि यह दोनों ही वॉटर सॉल्यूबल विटामिन्स होते हैं हालांकि यदि आप सूप के तौर पर बॉयल्ड फूड खाएंगे तो पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी। वहीं यदि आप हेल्दी फैट डाइट में शामिल नहीं करेंगे तो शरीर में फैट सॉल्यूबल विटामिन्स-ए, डी, ई और के का एब्जॉर्ब्शन कम होगा। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी सब्जी को ज्यादा न उबालें क्योंकि इससे उसमें फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स खत्म हो जाएंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *