महिलाओं को तो मेकअप कितना पसंद है ये तो पता ही होगा तो ये भी पता होगा कि उनको काजल से भी कितना प्यार है। काजल उनकी खूबसूरती के साथ आंखों की खूबसूरती को भी बढ़ा देता है। ऐसे में बहुत से लोग हैं जो मार्केट से केमिकल से बना काजल लगाते हैं, जिसके कारण कई तरह की परेशानी भी होने लगती हैं। ऐसा भी होता है कि नकली काजल से आंखों में एलर्जी होनी शुरू हो जाती है, जिसके कारण जलन भी होती है। इसलिए अगर नेचुरल काजल का उपयोग किया जाए तो आंखों के लिए काफी बेहतर होता है तो चलिए जानते हैं ऑर्गेनिक काजल घर पर कैसे बनाएं।

ऑर्गेनिक काजल बनाने की सामग्री

इसके लिए आपको चाहिए घी, कॉटन बत्ती, दीया, तांबे का कटोरा और एलोवेरा जेल। घर पर काजल बनाने के लिए सबसे पहले एक दीए को लें और घी और कॉटन की बत्ती को डालकर जला लें। इसके बाद ऊपर तांबे के एक कटोरे को रख दें। कुछ समय बाद जले हुए दीये से तांबे के कटोरे में काजल जमना शुरू हो जाएगा। इसे छोटे डब्बे में डालकर स्टोर कर लें, एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। काजल में एलोवेरा लगाने से स्मूदनेस बनी रहती है और न ही आंखों में लगाने से जलन होगी।

घर पर बने काजल के फायदे

घर पर बने काजल को लगाने से आंखों में ठंडक मिलती है, साथ ही आंखों को धूल, गंदगी और कई अन्य तरह की कीटाणुओं से भी बचाने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि घर पर पारंपरिक रूप से बनाए गाए काजल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो आंखों को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।
अगर स्ट्रेस और थकावट से मुक्ति चाहते हैं तो भी काजल काफी काम का है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *