कैंसर कई तरह के होते हैं लेकिन कुछ ऐसे कैंसर हैं जो सिर्फ महिलाओं को ही होते हैं उन्हीं में से एक है सर्वाइकल कैंसर। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस कैंसर को दुनिया का चौथा आम कैंसर माना है। आंकड़ों की मानें तो यह कैंसर भारत में दूसरे नंबर पर हैं। जनवरी महीने को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुकता के तौर पर मनाया जाता है। इस महीने में लोगों को इस कैंसर के लक्षण, रोकथाम और बचाव के बारे में बताया जाता है। तो चलिए आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि सर्वाइकल कैंसर के लक्षण क्या है।

क्या होता है सर्वाइकल कैंसर?

सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों की बात करने से पहले आपको यह बताते हैं कि सर्वाइकल कैंसर होता क्या है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह सर्विक्स में बढ़ने वाला कैंसर है। इसके शुरुआती लक्षण नजर नहीं आते। इसके संकेत कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें समझने की जरुरत पड़ती है। सर्विक्स महिलाओं के यूट्रस के नीचे के हिस्से को कहते हैं। यह महिलाओं को गर्भाश्य और योनि को आपस में जोड़ता है। इस हिस्से में कैंसर सेल्स तेजी से बढ़ते हैं जो खतरनाक होते हैं। यदि इसके शुरुआती लक्षणों पर गौर की जाए तो इससे बचाव किया जा सकता है।

लक्षण

वजन कम होना

इसके शुरुआती संकेतों की बात करें तो यदि आपका अचानक से वजन कम हो रहा है तो इसे नजरअंजदाज न करें। इस कैंसर से जूझ रही महिलाओं को भूख लगनी बंद हो जाती है जिसके कारण वजन कम होता है।

थकान

खाना न खाने के कारण या एक्सरसाइज करने के कारण थकान होना आम है लेकिन यदि आपको हर समय बिना किसी कारण के थकान महसूस हो तो डॉक्टर से संपर्क जरुर करें। यह भी सर्वाइकल कैंसर का संकेत हो सकता है।

पेशाब के दौरान समस्या

यदि किसी महिला को यूरिन पास करते हुए मुश्किल महसूस हो जैसे कि धीरे-धीरे पेशाब आना, दर्द होना, पेशाब के दौरान जलन महसूसन होना तो इसे नजरअंदाज न करें। यह भी कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है।

डिस्चार्ज

यदि किसी महिला को प्राइवेट पार्ट से ज्यादा डिस्चार्ज की समस्या हो तो यह कैंसर का लक्षण है। अगर डिस्चार्ज में बदबू आए या इसका रंग भूरा या लाल हो तो यह भी कैंसर का ही लक्षण है।

योनि में दर्द

पेल्विक में दर्द और ऐंठन आमतौर पर पीरियड्स के दौरान होती है लेकिन यह सर्वाइकल कैंसर का लक्षण भी हो सकता है। यदि आपको पीरियड्स के अलावा भी ऐसा दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर को संपर्क करें। यह कैंसर का लक्षण भी हो सकता है।

यौन संबंध बनाने के दौरान दर्द

बहुत सी महिलाओं का यौन संबंध के दौरान दर्द होती है। यदि आप पहली बार रिलेशन बनाएं तो दर्द होना आम है लेकिन यदि आपको अक्सर दर्द हो तो इसे नजरअंदाज न करें। यह एडवांस सर्वाइकल कैंसर का संकेत हो सकता है ऐसे में आप डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *