लोहड़ी का त्योहार अब बस कुछ ही दिन दूर है, और इस मौके पर हर महिला चाहती है कि वह बेहद सुंदर और ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए वे पार्लर जाकर फेशियल तक करवाती हैं। लेकिन अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है, तो घबराएं नहीं! आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर घर पर ही अपनी स्किन को नेचुरल ग्लो दे सकती हैं।
क्लींजिंग और स्क्रबिंग: पहले कदम से शुरू करें

स्किन को साफ करना ग्लोइंग त्वचा पाने का पहला और सबसे अहम कदम है। दिन में कम से कम दो बार चेहरे को अच्छे से धोना चाहिए ताकि चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी और एक्स्ट्रा ऑयल साफ हो सके। सबसे पहले एक अच्छा फेस वॉश इस्तेमाल करें और फिर स्क्रबिंग करें। स्क्रबिंग से डेड स्किन सेल्स हटती हैं और त्वचा पर एक नया निखार आता है।
स्टीम से खोलें पोर्स

स्टीम लेना स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं और गहरी सफाई होती है। एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उस पानी से निकलती भाप को अपने चेहरे पर लें। इसके लिए आप एक तौलिया से सिर को ढक सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि पानी बहुत गर्म न हो और स्टीम को ज्यादा देर तक न लें। यह प्रक्रिया त्वचा से गंदगी और तेल बाहर निकालने में मदद करती है।
फेस मसाज: रक्त परिसंचरण को बढ़ाएं

फेस मसाज से त्वचा में निखार आ जाता है। चेहरे पर हल्के हाथों से 5-10 मिनट तक मसाज करें। आप फेस ऑयल या फिर कोई अच्छे फेशियल क्रीम का उपयोग कर सकते हैं। मसाज से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है और थकी हुई त्वचा में भी ताजगी महसूस होती है।
फेस पैक का उपयोग करें

फेस पैक आपकी स्किन को पोषण देने के साथ-साथ उसे और भी ग्लोइंग बनाता है। आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से घरेलू सामग्री से फेस पैक बना सकती हैं। जैसे अगर आपकी त्वचा सूखी है, तो एलोवेरा और शहद का फेस पैक उपयोग करें, या फिर मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पैक लगाने से भी स्किन में निखार आता है। इस पैक को 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर धो लें।
टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग: अंतिम स्टेप

चेहरे को साफ करने और फेस पैक लगाने के बाद टोनर का इस्तेमाल करना जरूरी है। टोनर त्वचा के पोर्स को टाइट करता है और स्किन का pH बैलेंस बनाए रखता है। आप गुलाब जल या कच्चे दूध का उपयोग कर सकते हैं। फिर अपनी स्किन टाइप के अनुसार एक अच्छा मॉइस्चराइज़र लगाएं। इससे त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और नमी बनी रहती है, जिससे आपकी त्वचा पूरे दिन निखरी और चमकदार रहती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
