दुनियाभर में हर कोई त्वचा की समस्याओं से ग्रस्त है। हर कोई चाहता है कि काश उसकी त्वचा एकदम साफ होती लेकिन कहते हैं न हर किसी के पास सब कुछ नहीं होता, कोई न कोई कमी जरूर होती है। ऐसे में हम ये नहीं कह सकते कि आपकी त्वचा पूरी तरह से क्लीन हो जाएगी लेकिन शहद और अलसी के बीज आपके काम आ सकते हैं। ये दोनों चीजें त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का हल है। ये स्किन को अंदर से साफ करने के साथ त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं तो चलिए जानते हैं त्वचा के लिए अलसी और शहद का इस्तेमाल कैसे किया जाए।
शहद और अलसी का प्रयोग

शहद और अलसी के फायदे शरीर को तो हैं ही साथ ही चेहरे को भी मिलते हैं। चेहरे पर शहद और अलसी लगाने के लिए अलसी के बीजों को पानी में भिगो लें और फिर शहद में मिला लें। बाद में इसे अपने चेहरे पर लगा लें। अब कुछ समय के बाद हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर पानी से साफ कर लें।
एक्ने के लिए
अगर चेहरे पर एक्ने हैं तो इसके लिए अलसी के बीजों को पीस लें, फिर नींबू का रस और शहद में मिला लें। बाद में इस लेप को अपने चेहरे पर लगा लें और फिर थोड़ी देर बाद 10 मिनट चेहरे को स्क्रब करें, फिर पानी से साफ कर लें।
शहद और अलसी के लाभ
एंटी बैक्टीरियल
शहद और अलसी के तो बहुत से फायदे हैं। एक तो ये कि ये एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है और त्वचा में एक्ने के बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं। इसकी मदद से स्किन सेल्स अंदर से साफ होते हैं और फिर एक्ने की समस्या नहीं रहती।
स्किन हाइड्रेटेर
शहद और अलसी दोनों हाइड्रेटर की तरह काम करते हैं। आपको बता दें कि अलसी जेल और शहद का ह्यूमेक्टेंट गुण त्वचा के लिए हाइड्रेटेर की तरह काम करते हैं। इससे स्किन की नमी बनी रहती और त्वचा की टोनिंग में मदद मिलती है। इसकी मदद से स्किन भी मॉइस्चराइज होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
