अगर आप चाय या कॉफी के शौकिन हैं तो आपके लिए खुशखबरी है! हाल ही में हुई एक रिसर्च में यह पाया गया है कि चाय और कॉफी का नियमित सेवन सिर और गर्दन के कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। इस स्टडी के परिणामों ने चाय और कॉफी को न केवल ऊर्जा का स्रोत बल्कि कैंसर से बचाव के लिए एक प्रभावी उपाय भी साबित किया है।

रिसर्च के परिणाम: क्या कहती है नई स्टडी?

जर्नल कैंसर में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार जो लोग रोजाना चार या उससे अधिक कप कॉफी पीते हैं, उनके सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा 17% तक कम हो जाता है। वहीं जो लोग एक कप चाय या कॉफी पीते हैं, उनमें यह जोखिम 9% तक घट सकता है। यह स्टडी यूटा विश्वविद्यालय के हंट्समैन कैंसर संस्थान द्वारा किया गया, जिसमें 9,548 कैंसर मरीजों और 15,783 स्वस्थ लोगों के डेटा का विश्लेषण किया गया।

कैंसर के जोखिम को कैसे कम करती है चाय और कॉफी?

कैफीनयुक्त कॉफी

रोजाना चार या उससे अधिक कप कॉफी पीने से सिर और गर्दन के कैंसर का जोखिम 17% तक कम होता है। साथ ही ओरल कैविटी (मुंह) से जुड़ी कैंसर का खतरा 30% और गले के कैंसर का जोखिम 22% तक घटता है।

कैफीन रहित कॉफी

यह भी फायदेमंद साबित हुई है। शोध में पाया गया कि कैफीन रहित कॉफी से ओरल कैविटी के कैंसर का खतरा 25% तक कम हो जाता है।

चाय का सेवन

चाय पीने से हाइपोफेरीन्जियल (गले के निचले हिस्से) कैंसर का खतरा 29% तक घट सकता है। हालांकि दिन में एक कप से ज्यादा चाय पीने से स्वरयंत्र कैंसर का जोखिम 38% बढ़ सकता है, जो गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (GERD) से जुड़ा हो सकता है।

कैसे चाय और कॉफी कैंसर से बचाती हैं?

चाय और कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल जैसे बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं और शरीर की रक्षा क्षमता को बढ़ाते हैं। ये तत्व कैंसर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।

कुछ सीमाएं और आगे की जरूरत

हालांकि यह स्टडी प्रभावशाली है, लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि यह निष्कर्ष अंतिम नहीं हैं। इस पर और अधिक स्टडी की आवश्यकता है, खासकर यह जानने के लिए कि चाय और कॉफी के प्रकार का कैंसर पर क्या असर पड़ता है। उदाहरण के लिए ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिक मात्रा होती है, जबकि काली चाय में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।

ध्यान रखने योग्य बातें

यह स्टडी चाय और कॉफी के कैंसर से बचाव के लाभों पर प्रकाश डालता है, लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि सिर्फ चाय या कॉफी का सेवन कैंसर से बचाव की पूरी गारंटी नहीं है। स्वस्थ जीवनशैली, सही आहार और नियमित जांच की आवश्यकता बनी रहती है। फिर भी यह शोध हमें यह समझने में मदद करता है कि हमारे दैनिक आहार और आदतें कैंसर के जोखिम को कैसे प्रभावित कर सकती हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *