सर्दियों बहुत से लोगों को पसंद है लेकिन ये इंसान के शरीर की धज्जिया उड़ा देती है। सर्दियों में स्किन डल पड़ जाती है। स्किन बाकी दिनों की तुलना में काली पड़ जाती है और इस वजह से परेशानी हो जाती है कि त्वचा की डलनेस के लिए क्या किया जाए। ऐसी स्थिति में आपको ये जानना जरूरी है कि सर्दियों में आपकी स्किन काली क्यों पड़ जाती है और ग्लो के लिए क्या कर सकते हैं।

क्यों पड़ जाता है सर्दियों में चेहरा काला?

काली त्वचा का सबसे बड़ा कारण है धूप का कम निकलना। जिस वजह से त्वचा में मेलेनिन का प्रोडक्शन और वितरण खराब हो जाता है और पूरी स्किन काली नजर आने लगती है। साथ ही शर्द और शुष्क हवा की वजह से ह्यूमिडिटी कम हो जाती है और चेहरे पर ड्रार्क पैचेस नजर आने लगते हैं। इसके अलावा लो ब्लड सर्कुलेशन, होर्मोनल चेंजेस और हीटर या ब्लोअर की गर्म हवा में रहने से भी स्किन काली हो जाती है।

सर्दियों में इन तरीकों से लाएं फेस पर ग्लो

सबसे पहले अपनी स्किन को हाइड्रेट करना शुरु करें। दूसरा चेहरे पर एलोवेरा, पपीता, टमाटर और शहद जैसी चीजें लगाना शुरू करें। इससे त्वचा हाइड्रेटेड रहेगी और पिग्मेंटेशन भी कम होगा। इससे मेलेनिन का प्रोडक्शन भी बैलेंस रहता है।

Cleaning

स्किन को साफ रखने और ग्लो के लिए बेसन, शहद, नींबू और विटामिव ई को मिलाकर चेहरे पर जरूर लगाएं। फिर 20 मिनट के बाद गीले कपड़े की मदद से अपने चेहरे को साफ कर लें। इन नेचुरल चीजों की मदद से आपकी स्किन साफ और सुंदर नजर आएगी।

Sunscreen and Moisturizer

सर्दियों में चाहते हैं कि त्वचा का कालापन न आए तो सबसे पहले त्वचा में मेलेनिन के प्रोडक्शन को कंट्रोल करें। अगर पिग्मेंटेशन रुकेगी तो डलनेस से बच पाएंगे। तो इसके लिए सनस्क्रीन और मॉइस्चराइज़र की मदद लें। घर से निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें और मॉइस्चराइजर का प्रयोग रात में करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *