सर्दियों में सबसे ज्यादा खाने वाली और पसंद किए जाने वाली डिश है साग। इस मौसम में तरह तरह के साग बनाए जाते हैं, लेकिन आपने कभी ध्यान दिया है कि साग बनाने के लिए लोग घी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, क्यों करते हैं? क्यों साग में घी इतनी जरूरी है, क्योंकि बिना घी के साग बनाने का मतलब है, इसके पोषक तत्वों को खो देना और हड्डियों तक इसकी पहुंच को रोकना। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्यों है साग में घी इतना जरूरी?
आपको बता दें कि घी में विटामिन ए, ई और डी होता है, साथ ही साग में प्रोटीन और आयरन होता है। जब घी के साथ साग को खाया जाता है तो शरीर को एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही घी की मदद से आयरन हड्डियो तक पहुंचता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इस वजह से सर्दियों में जोड़ों से जुड़ी समस्या नहीं होती। साथ ही घी आपको ग्लोइंग स्किन भी देता है।
कब और कैसे डालें घी
जब आपका साग तैयार हो जाए तो अंत में घी डालें। अगर घी में तड़का लगाएंगे तो जितना घी पकेगा उतना ही इसके हेल्दी कण खत्म हो जाएंगे। इसलिए अंत में घी डालें और गैस ऑफ कर दें। परोसने के समय घी मिला लें और तब साग परोस दें। साग के साथ-साथ आपको पालक का साग, सरसों का साग में भी घी जरूर डालें। साथ ही अगर आप मेथी, बथुआ या फिर पोई का साग बना रहे हों तो उसमें सरसों को तेल जरूर डालें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
