ये तो आपको पता ही है कि रिलेशनशिप को लेकर आज के समय में बहुत सी टर्म्स आ गई हैं। हमने अपने आर्टिकल में आपको काफी तरह की टर्मस बताई हैं पहले भी और आज भी हम आपके लिए एक और नई टर्म लाएं हैं। इस टर्म का नाम है, लव बॉम्बिंग। ये खूब ट्रेंड भी हो रहा है, चलिए इसके बारे में जानते हैं।
Love Bombing
अब ये शब्द को सुनकर आपके मन में ख्याल आ रहा होगा कि अपने पार्टनर को बेइंताह प्यार करना या उसपर प्यार की बोछार ही कर देना। ऐसा सोचना आपका ठीक है, लेकिन इसके पीछे शख्स का मकसद कुछ अलग होता है।
इसमें व्यक्ति पहले तो अपने पार्टनर को बेहद प्यार करता है, प्यार की शुरुआत में खूब समय देगा। छोटी सी छोटी बात को ध्यान से सुनेगा। मिलने के लिए हर समय तैयार रहेगा, नए-नए तोहफे देकर इंप्रेस करेगा। ये जताया जाएगा कि उसकी लाइफ में आपके अलावा कोई दूसरा है ही नहीं। लेकिन जब आप ये सब देखकर उसके प्यार में पड़ जाते हैं तो वे इसका यूज आपको इमोशनल रूप से काबू करने में करता है। आसान भाषा में प्यार और केयर जताकर सामने वाले को फंसाने या इमोशनल ब्लैकमेल करने का तरीका है।
प्यार और लव बॉम्बिंग में कैसे जानें अंतर
अगर अभी-अभी किसी रिश्ते में बंधे हैं और आपका पार्टनर बहुत जल्दी-जल्दी चीजें कर रहा है। रिश्ते की शुरुआत में ही बिना जानें समझे फ्यूचर प्लानिंग की बातें की जा रही हैं तो लव बॉम्बिंग का साइन हो सकता है। ऐसे में थोड़ा ध्यान से सोचें। अगर ऐसी स्थिती है तो पार्टनर पर विश्वास करने से पूरी तरह बचें और सतर्क रहें।
