सर्दियों के इस मौसम में ठंड पड़ने के कारण ब्लड वैसल्स सिकुड़ जाती हैं। ऐसे में ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। कम तापमान और ठंडे वातावरण में दिल को खून पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत की जरुरत पड़ती है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाएगा। यह स्थिति हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए और भी ज्यादा खतरनाक रहेगी क्योंकि यह उनके लिए दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनेगी। ऐसे में यदि आप हाई बीपी से बचना चाहते हैं तो सर्दियों में कुछ एक्सरसाइज नियमित तौर पर कर सकते हैं। इन्हीं आप अपनी डेली रुटीन में शामिल कर सकते हैं। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होगा, शरीर गर्म रहेगा, स्ट्रेस कम होगा और हार्ट हेल्थ अच्छी रहेगी। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी 3 एक्सरसाइज बताते हैं जो सर्दियों में आपको हाई बीपी से बचाएंगे।
स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
. मांसपेशियों को आराम मिलेगा और ब्लड फ्लो बेहतर होगा।
. शरीर बनेगा लचीला और एक्टिव।
. ठंड में जकड़न और स्ट्रेस का लक्षण भी होगा कम
ऐसे करें
.सिर को दाएं-बाएं और फिर ऊपर-नीचे की ओर झुकाएं।
. हाथों को कंधों के पीछे लेकर खींचें।
. पैरों को सीधा करें और धीरे-धीरे आगे झुकें।

. स्ट्रेचिंग सुबह या शाम किसी भी समय कर लें।
. यह आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाएगा और बीपी को भी कंट्रोल करने में मदद करेगा।
डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज
. हाई ब्लड प्रेशर से छुटकारा पाने के लिए डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज बिल्कुल परफेक्ट रहेगी।
. इसको करने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ जाएगा जिससे हार्ट हेल्थ अच्छी होगी।
. डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता में भी सुधार होगा।
ऐसे करें
. किसी शांत जगह पर बैठ जाएं और फिर अपनी आंखें बंद कर लें।
. नाक से गहरी सांस लें ताकि आपका पेट पूरी तरह से फूल जाए।
. फिर धीरे-धीरे मुंह से सांस को छोड़ें।
. 5-10 मिनट तक इसे दिन में जरुर करें।
. नियमित अभ्यास से बीपी कंट्रोल रहेगा और ठंड में शरीर रिलैक्स रहेगा।
साइकिल चलाएं
. हार्ट की धड़कन को कंट्रोल में रखेगी और ब्लड प्रेशर होगा कम ।
. ठंड में शरीर के अंदर ब्लड फ्लो बढ़ेगा और शरीर रहेगा गर्म।
. कैलोरी होगी बर्न और वजन होगा कम इस कारण हाई बीपी का खतरा भी कम होगा।
ऐसे करें
. बाहर साइकिलिंग करें या फिर इनडोर स्टेशनरी साइकिल का इस्तेमाल करें।
. धीमी स्पीड से आप शुरुआत कर सकते हैं और फिर धीरे-धीरे स्पीड बढ़ा दें।

. दिन में 20-30 मिनट तक इस एक्सरसाइज को करें।
. साइकिलिंग न सिर्फ बीपी के लिए ही नहीं बल्कि पूरी फिटनेस के लिए भी फायदेमंद रहेगा।
सर्दियों में हाई बीपी की समस्या से बचने के लिए आप इन तीन एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। इससे न सिर्फ ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा बल्कि पूरे शरीर को भी फायदा होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
