जालंधर के स्थानीय होटल में शिवम फर्टिलिटी सेंटर की ओर से Knowledge Series रखी गई। इस Knowledge Series में एक Study Session रखा गया। डॉ. रजत मल्हौत्रा ने इस मीटिंग में मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहे। वहीं मंच का संचालन डॉ. अनु रामपाल ने किया। उन्होंने आए हुए सभी डॉक्टर्स का स्वागत करते हुए सीरीज की शुरुआत की।

डॉ. रजत से जानें Role Of HSG & Infertility
डॉ. रजत ने Role Of HSG & Infertility के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एचसीजी (Hysterosalpingography) एक बहुत ही महत्वपूर्ण टूल है। इसके जरिए हम बच्चेदानी का कंट्रोल और ट्यूबों की जांच कर सकते हैं। यह एक पेनलेस विधि है। हालांकि गर्भधारण के लिए ट्यूब्स का खुला होना जरुरी है। डॉ. रजत ने कहा कि अल्ट्रासाउंड एक महत्वपूर्ण टूल है। इससे ही हम मरीज के अंडे बनने और एंडोमेट्रियम की प्रक्रिया की जांच करते हैं और उन्हें फर्टाइल पीरियड के बारे में बताते हैं।

अंत में डॉ. सुगन्धा भाटिया और डॉ. अनु रामपाल ने डॉ. रजत को फूल भेंट किए और उनका धन्यवाद किया। साथ में आए हुए डॉक्टर्स का भी उन्होंने खास तौर पर धन्यवाद किया।

