हर दूसरा इंसान आजकल एक्ने की समस्या से परेशान है। वो समझ ही नहीं पा रहा कि रह-रह कर कैसे हो जाते हैं, लेकिन अगर आपने कभी ध्यान देिया हो तो आपको पता चलेगा कि चेहरे पर एक्ने भी एक ही जगह पर बार-बार होते हैं। ये फेस एरिया का टी जोन कहलाता है। तो चलिए आज जानते हैं कि टी जोन असल में है क्या और यहां बार-बार एक्ने की समस्या क्यों होती है।
T Zone of face
टी जोन उसे कहते हैं, जिसमें आपका माथा, नाक और ठोड़ी आती है। जैसे टी लिखा होता है वैसे ही बनाकर समझें। ऊपरी हिस्सा माथे का T अक्षर और ठोड़ी T अक्षर का निचला हिस्सा, इसीलिए इसे T-ज़ोन कहा जाता है।
T Zone पर क्यों ज्यादा एक्ने और दाने होते हैं?
चेहरे के बाकी हिस्सों की तुलना में टी-जोन में ज्यादा ऑयल ग्लैंड्स होते हैं, इसीलिए ये अधिक ऑयली होता है और यहां सबसे ज्यादा एक्ने और दाने होते हैं। आपको बता दें कि मुंहासे तब विकसित होते हैं जब ज्यादा तेल और मृत त्वचा कोशिकाएं एक साथ मिल जाती हैं। इससे आपके छिद्र ब्लॉक हो जाते हैं और व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स निकल आते हैं। जब तेल जमा होता है तो बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं और यही सूजन वाले पिंपल्स का कारण बनते हैं।
कैसे करें इन्हें ठीक?
सबसे पहले अपने टी जोन की सफाई करें। टी जोन एक्ने से बचने के लिए रोज अपने चेहरे को दो बार पानी से धोएं। साथ ही हर बार एक्सरसाइज के बाद, सोने से पहले और सुबह उठने के बाद चेहरा जरूर धोएं। इस वजह से टी जोन के एरिया के डेड सेल्स और बैक्टीरिया में कमी आती है और एक्ने की समस्या नहीं होती।
हल्के क्लींजर का यूज
टी जोन में ज्यादा हार्ड फेस वॉश इस्तेमाल करने से ऑयल प्रोडक्शन तेजी से बढ़ सकता है, इसलिए कोशिश करें कि हल्के क्लींजर की मदद से चेहरा साफ करें। साथ ही पाउडर मेकअप का इस्तेमाल कम करें और ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर लगाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
