वैसे तो घरों में कपूर आसानी से प्राप्त हो जाता है क्योंकि घरों में मंदिर बने होते हैं। लेकिन पूजा पाठ के अलावा कपूर दूसरी चीज के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे खा भी सकते हैं। जी हां, आपने सही सुना। कपूर का उपयोग खाने के लिए भी किया जाता है। जो कपूर खाया जाता है उसे भीमसेनी कपूर कहा जाता है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। पूजा वाले कपूर को कभी खाया नहीं जा सकता है। गलती से भी ये गलती मत करना। बता दें कि कपूर दो तरह का होता है। एक खाने वाला कपूर यानि Edible Camphor और दूसरा कृत्रिम कपूर Synthetic Camphor।

वजन घटाने में कारगर

कपूर वजन घटाने में लाभकारी है। नींबू और कपूर का मिश्रण वजन कम कर सकता है। नींबू के रस को भीमसेनी कपूर में मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इसकी मदद से शरीर की कैलोरी काफी तेजी से बर्न होती है।

डैंड्रफ को करे साफ

बालों में डैंड्रफ की समस्या से हर कोई परेशान है। जिसके लिए आप अपने बालों में नींबू और कपूर के मिश्रण को हफ्ते में तीन बार लगा सकते हैं। आपको बता दें कि कपूर और नींबू में एंटी-डैंड्रफ, एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिससे बाल सही से क्लीन हो जाते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *