सर्दियों के मौसम में तो कुछ चीजें खाने का रिवाज सा ही है। जैसे ही सर्दियां आती हैं, मार्किट में मूंगफली, गजक, संतरे भारी मात्रा में बिकने शुरू हो जाते हैं। वैसे संतरे की तारीफ की जाए तो उसे सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है।

इसे खाने से कई पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं और सर्दियों में वैसे भी संतरा खाना फायदेमंद होता है। हर रोज इसे खाने से चेहरे पर निखार आता है। आपने बहुत से ब्यूटी विज्ञापनों में देखा होगा कि संतरे को जरूर लाया जाता है, यही कारण है। संतरे को खाने से त्वचा की झुर्रियां कम होती है।

मोटापा कम करने में फायदेमंद

कुछ लोगों को इस फैक्ट के बारे में नहीं पता कि संतरा भी मोटापे को कम करता है। संतरे में कैलोरी कम होती है और ये वैसे भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आपको बता दें करीब 100 ग्राम संतरे में कुछ 40 ग्राम कैलोरी होती है, फल तो वैसे भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। संतरे में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं। इसे खाने से आपके शरीर का फैट जल्दी बर्न होता है।

संतरे खाना का सही समय

संतरा वैसे तो शरीर के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन भी संतुलित मात्रा में किया जाना चाहिए। रोजाना एक संतरा खाना ठीक रहेगा, इसके अलावा दो या तीन उससे ज्यादा नहीं। संतरे को सुबह और रात को नहीं खाना चाहिए, दोपहर में इसका सबसे बेस्ट समय है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *