सर्दियों का मौसम आते ही ज्यादातर लोग को जुकाम, बुखार, खांसी और कफ की समस्या से परेशान होते हैं। यह समस्या मौसम में बदलाव होते समय ज्यादा देखी जाती है। यदि आपको भी ऐसी कोई परेशानी से जूझना पड़ रहा है तो ऐसे में आपको अपनी डाइट में बदलाव करने चाहिए। इस दौरान खानपान पर ध्यान न देने के कारण खांसी और कफ की समस्या बढ़ेगी। इसके कारण आपको सांस लेने में भी परेशानी होगी, जिसके कारण रात को सोने में भी दिक्कत आएगी। इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि क्या मीठा खाने से कफ की समस्या बढ़ेगी।
मिठाई खाने से बढ़ेगी कफ की समस्या
मिठाई या मीठे खाद्य पदार्थ सीधे तौर पर खांसी या कफ बढ़ाएंगे हालांकि इस बात को लेकर कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला लेकिन लोगों को ऐसी डाइट लेने के कारण गले की समस्या बढ़ जाएगी।

प्रोसेस्ड फूड आइटम्स
ज्यादातर मीठे प्रोसेस्ड आइटम्स में शुगर और सोडियम ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे प्रोसेस्ड फूड खाने से आपकी सेहत को नुकसान होगा। इसी वजह से एक्सपर्ट और डॉक्टर इंफेक्शन होने पर बाहर के मीठे प्रोसेस्ड फूड ना खाने की सलाह ही देते हैं।
इम्यूनिटी पर होगा असर
मीठा ज्यादा मात्रा में खाने के कारण शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर होगा। इसके कारण वायरल इंफेक्शन और बैक्टीरिया का प्रभाव बढ़ेगा जो खांसी या कफी की समस्या को बढ़ाएगा।
सूजन बढ़ जाएगी
चीनी वाले फूड्स जैसे कि मिठाइयां, केक, सॉफ्ट ड्रिंक्स, और प्रोसेस्ड फूड, शरीर में सूजन को बढ़ाएंगे। शरीर में सूजन के कारण बलगम की समस्या होगी। साथ ही, यह बलगम फेफड़ो में जमा हो जाएगा।

कफ होने पर न खाएं ये फूड्स
. यदि आपको ज्यादा बलगम की समस्या हो तो मीठे फूड्स खाने से बचें हालांकि यह फूड्स सीधे तौर पर कफ या खांसी के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे लेकिन, यह आपकी मौजूदा स्थिति को खराब कर देंगे।
. चॉकलेट और मिठाइयां इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेट वाले जूस का सेवन कुछ दिन न करें।
. केक और अन्य क्रीम वाले फूड्स भी कम ही खाएं।
. प्रोसेस्ड फूड्स जैसे कि स्नैक्स और नूड्ल्स से भी दूरी ही बना लें।

बलगम बढ़ाएंगे मीठे फूड्स
मीठे चीनी वाले फूड्स ज्यादा खाने के कारण न सिर्फ बलगम बढ़ेगी बल्कि यह आपकी हेल्थ को भी प्रभावित करेगी। यदि आप बलगम से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं तो अपनी डाइट में चीनी की मात्रा को कंट्रोल करें और अधिक प्राकृतिक, पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं।
