बहुत से लोग हैं जिन्हें नहाना अच्छा लगता है और अगर वे एक दिन भी न नहाएं तो उन्हें अजीब सा लगना शुरू हो जाता है। एक्सपर्ट्स भी बॉडी की साफ-सफाई और अच्छी सेहत के लिए रोज नहाने की सलाह देते हैं। अपने शरीर को अच्छी तरह साफ करने के लिए वे तरह-तरह के प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, जिससे बॉडी महकती भी रहे, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कितनी देर के लिए नहाना चाहिए। तसल्ली से नहाने के लिए लोग कम से कम एक घंटा तो लगाते हैं, लेकिन क्या ये ठीक है? बॉडी के लिए कितनी देर पानी में रहना ठीक आज आप यहां जानेंगे। चलिए विस्तार से जानते हैं।
इसी विषय पर सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि शरीर की तरह त्वचा को भी सफाई और हाइड्रेटेड रहने के लिए पानी की जरूरत होती है लेकिन बहुत ज्यादा पानी का इस्तेमाल हानिकारक हो सकता है।
ज्यादा देर तक नहाना सही है?
एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि जिनकी स्किन ड्राई है और जो लोग एक्जिमा से पीड़ित हैं वे देर तक पानी में न रहें। अगर ज्यादा देर तक पानी में रहते हैं तो उन्हें स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आगे बताया कि ठंड की वजह से सर्दियों के मौसम में लोग गर्म पानी में ज्यादा रहना पसंद करते हैं, लेकिन इससे बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है।
अगर लंबे समय से पानी के अंदर हैं तो त्वचा का प्राकृतिक तेल खत्म हो सकता है। इस वजह से बॉडी के पोर्स खुल जाते हैं और नमी बाहर निकल जाती है। फिर आपकी स्किन ड्राई और खुजली की समस्या बढ़ जाती है। ज्यादा देर अगर ठंडे पानी में रहते हैं तो भी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
जानें नहाने का सही समय
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक एक इंसान को अपने शरीर को साफ करने के लिए कम से कम सिर्फ 8 से 10 मिनट तक ही नहाना चाहिए। अगर आपको 15 मिनट से ज्यादा शॉवर में रहना पसंद करते हैं तो इससे आपकी बॉडी को नुकसान हो सकता है।
दिन में कितनी बार नहाएं?
एक्सपर्टेस के अनुसार ज्यादातर लोगों को दिन में एक बार से ज्यादा नहाने की जरूरत नहीं है। अगर आप शारीरिक गतिविधि या एक्सरसाइज करते हैं और ज्यादा पसीना आता है तो आप दिन में दो बार नहा सकते हैं। नहाने के बाद किसी अच्छे मॉइस्चराइजर से बॉडी को मॉइस्चराइज जरूर करें, ताकि बॉडी में नमी बनी रहे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
