प्रेग्नेंसी महिलाओं के जीवन का एक खास अनुभव होता है। यह अनुभव हर किसी महिला के लिए अलग-अलग होता है। इस दौरान उनका शरीर कई तरह के शारीरिक और हार्मोनल बदलावों से भी गुजरता है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए बेहद जरूरी है। इन बदलावों में सबसे खास और दिखाई देने वाला बदलाव है बेबी बंप दिखना। पहली बार मां बनने वाली महिला के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि बेबी बंप कब दिखना शुरू होगा? इसका समय हर महिला के शरीर और शिशु की ग्रोथ पर निर्भर करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप दिखना हर महिला के लिए एक खास अनुभव होता है। यह न सिर्फ शारीरिक बदलावों को दिखाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि गर्भ में शिशु की ग्रोथ सही दिशा में हो रही है। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि किस महीने में बेबी बंप दिखता है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C_2z10zAYJF/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रेग्नेंसी में पेट कब दिखता है?

पहली बार प्रेग्नेंट महिलाओं के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि आखिर उनका पेट कब से दिखना शुरू होगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रेग्नेंसी के शुरुआती तीन महीनों में बेबी बंप नहीं दिखता। इस समय शिशु की ग्रोथ बहुत धीमी होती है। कई महिलाएं सोचती हैं कि उनका पेट न दिखना शिशु की ग्रोथ में कमी का संकेत हो सकता है लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि इस दौरान बेबी की ग्रोथ पूरी तरह सामान्य होती है। शुरुआती तीन महीनों में महिलाओं को डॉक्टर की सलाह से ही अपने खान-पान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना चाहिए ताकि शिशु की ग्रोथ सही ढंग से हो पाए। चौथे महीने के अंत या पांचवें महीने की शुरुआत में बेबी बंप दिखने लगता है। अगर यह आपकी पहली प्रेग्नेंसी है, तो बेबी बंप थोड़ा देर से नजर आएगा ऐसा इसलिए, क्योंकि पेट की मांसपेशियां टाइट होती हैं। शुरुआती महीनों में पेट न दिखना सामान्य है और इसका शिशु की ग्रोथ से कोई संबंध नहीं होता। पेट का आकार हर महिला में अलग-अलग होता है और यह शिशु के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता।

बेबी बंप कब जल्दी दिखेगा

अगर कोई महिला जुड़वां या ज्यादा बच्चों को गर्भ में रखती हैं तो पेट जल्दी बढ़ने लगेगा। इसके अलावा अगर यह दूसरी या तीसरी प्रेग्नेंसी है, तो बेबी बंप पहले की तुलना में जल्दी दिखाई देगा। यदि महिला का बॉडी फैट ज्यादा है, तो बेबी बंप थोड़ा देर से ही साफ दिखेग।

इन बातों का रखें ध्यान

. नियमित अपना चेकअप करवाएं।

. डॉक्टर के निर्देशानुसार सही डाइट चुनें।

. तनाव से बचें और आराम करें।

. हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।

ऐसे एंजॉय करें प्रेग्नेंसी

बेबी बंप प्रेग्नेंसी के चौथे महीने से दिखने लगता है, लेकिन यह हर महिला के शरीर और प्रेग्नेंसी की स्थिति पर निर्भर करेगा। इस दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए और किसी भी तरह की चिंता होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। सही जानकारी और पॉजिटिव सोच के साथ आप अपनी प्रेग्नेंसी को यादगार बना सकती हैं और उसे एंजॉय भी कर सकती हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *