भारत में करीबन हर घर में ओट्स खाए जाते हैं। ज्यादातर लोग ओट्स का सेवन वेट लॉस के लिए करते हैं हालांकि, इसके कई और हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। यह ब्लड शुगर के स्तर को कम करने और हार्ट डिजीज का जोखिम कम करने के लिए जाना जाता है। खास बात यह है कि किसी भी उम्र का व्यक्ति इसका सेवन कर सकता है ऐसे कई लोग ओवरनाइट ओट्स का सेवन खूब करते हैं। इसका मतलब है कि रात को भीगे हुए ओट्स जिसका सेवन लोग सुबह के समय करते हैं। यह पाचन क्षमता में सुधार करेगा, गट हेल्थ बेहतर रखेगा और हार्ट के लिए भी फायदेमंद होगा। मगर यहां सवाल यह आता है कि जितना लाभकारी ओवरनाइट ओट्स आम लोगों के लिए है, क्या यह उतना ही फायदेमंद प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी होगा। आइए जानते हैं इस बात का जवाब इस आर्टिकल के जरिए।

क्या प्रेग्नेंट महिलाएं खा सकती हैं ओवरनाइट ओट्स

ओवरनाइट ओट्स को हमारे यहां पर हेल्दी नाश्ते के तौर पर खाया जाता है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो प्रेग्नेंट महिलाएं भी ओवरनाइट ओट्स का सेवन कर सकती हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या आम है ऐसे में ओवरनाइट ओट्स का सेवन करने से पाचन क्षमता में सुधार होगा और कब्ज की समस्या भी दूर होगी इसके अलावा, ओवरनाइट ओट्स में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है यह सिर्फ प्रेग्नेंट महिला ही नहीं, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु की ग्रोथ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बस इस बात का ध्यान रखें कि गर्भ में पल रहे शिशु के लिए कैल्शियम बहुत ही जरूरी है हालांकि, प्रेग्नेंसी में आप कितनी मात्रा में ओवरनाइट ओट्स का सेवन करते हैं, यह बात बहुत मायने रखती है। प्रेग्नेंसी में विटामिन और मिनरल्स की मात्रा ज्यादा चाहिए होती है। ऐसे में जरूरी है कि हर प्रेग्नेंट महिला ओवरनाइट ओट्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट से इसका पोर्शन साइज जरुर पूछ लें।

प्रेग्नेंसी में ओवरनाइट ओट्स खाने के फायदे

प्रेग्नेंसी में प्रोटीन की यदि सही मात्रा ली जाए तो बच्चे की मांसपेशियों का अच्छे से विकास होगा। मांसपेशियों के बनने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है और ओट्स में मौजूद प्रोटीन एक अच्छा सोर्स है। प्रेग्नेंसी में महिला काफी डलनेस फील करती है ऐसा होना आम है। ऐसे में महिलाएं ओवरनाइट ओट्स का सेवन कर सकती हैं इससे मिलने वाली एनर्जी प्रेग्नेंसी में आपको फ्रेश रखने में मदद करेगी।

इन बातों का रखें ध्यान

. ओट्स में फाइटिक एसिड पाया जाता है जो पोषक तत्वों के अब्जॉर्ब्शन को रोकेगा। ओट्स को भिगोने से इसमें मौजूद फाईटिक एसिड की मात्रा कम हो जाएगी इसलिए इसमें सही मात्रा में पानी या दूध मिलाएं।

. भिगोने के बाद ओट्स को साफ एयरटाइट जार में स्टोर करें ताकि यह खराब न हो पाए।

. मार्केट में मिलने वाले किसी भी ओट्स को न खाएं, बल्कि हमेशा रोल्ड ओट्स या स्टील कट ओट्स ही चुनें।

. ओट्स को कम से कम 6-8 घंटे के लिए भिगोकर फ्रीज में रखें।

. प्रेग्नेंसी में अक्सर शुगर क्रेविंग बढ़ जाती है और डायबिटीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए ओट्स में मिक्स करने के लिए फ्रूट्स बैलेंस्ड मात्रा में लें। ज्यादा मीठे फ्रूट्स खाने से बचें।

. ओट्स को न्यूट्रिशियस बनाने के लिए आप इसमें अलग-अलग तरह की सीड्स और नट्स मिलाकर खाएं।

ऐसे बनाएं ओवरनाइट ओट्स

सबसे पहले ओट्स को साफ पानी से अच्छे से धो लें फिर एक जार में भीगे हुए ओट्स के साथ अपनी पसंद का मिल्क या कोकोनट मिल्क मिला लें। फिर फ्रूट्स या डेट्स मिलाएं टेस्ट बढ़ाने के लिए मिक्स सीड और फेवरेट ड्राई फ्रूट मिक्स करें। जार की कैप को अच्छी तरह लगा कर फ्रिज में रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह आपका हैल्दी नाश्ता बनकर तैयार हो जाएगा।

इस बात का रखें ध्यान

ओवरनाइट ओट्स खाने के बाद किसी भी तरह की समस्या हो तो अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। अगर आपको नए फूड को लेकर किसी भी तरह की एलर्जी है तो खाने से पहले डॉक्टर की जरूर सलाह लें। यदि प्रेग्नेंसी में आपकी ब्लड शुगर बढ़ जाए तो ओट्स लेने से परहेज करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *