हर महिला के जीवन में प्रेग्नेंसी एक खास समय होता है, जो न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक और भावनात्मक बदलावों से भी भरा हुआ होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ते हार्मोनल बदलावों के कारण त्वचा में कई तरह की समस्याएं भी देखी जाती हैं, जैसे ड्राईनेस, स्ट्रेच मार्क्स और पिगमेंटेशन आदि। प्रेग्नेंसी के इस दौर में त्वचा का ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है ऐसा इसलिए, क्योंकि इस समय कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का उपयोग सुरक्षित नहीं होता। ऐसे में नैचुरल और आयुर्वेदिक तरीके से त्वचा की देखभाल करना सबसे अच्छा ऑप्शन होगा। इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा के लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं।

माइल्ड क्लींजर इस्तेमाल करें

इस दौरान त्वचा पर सेंसिटिविटी बढ़ सकती है, इसलिए चेहरे को साफ करने के लिए माइल्ड और प्रेग्नेंसी-सेफ क्लींजर का इस्तेमाल करें। ऐसे क्लींजर चुनें जिसमें हार्श केमिकल्स ना हों और जो त्वचा पर नरम हो। यह स्किन से धूल-मिट्टी और एक्स्ट्रा तेल को साफ करके त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करेंगे। इसके लिए एलोवेरा या खीरे से बने क्लींजर अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स के लिए नारियल और बादाम का तेल

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में खिंचाव के कारण स्ट्रेच मार्क्स होना एक आम बात है। ऐसे में इनसे बचने के लिए आप नारियल तेल और बादाम तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दोनों तेल त्वचा को नमी देंगे और उसकी लोच बनाए रखेंगे, जिससे स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद मिलेगी। रोजाना पेट, कमर और जांघों पर इन तेलों के साथ मसाज करने से स्ट्रेच मार्क्स कम होंगे।

योग और ध्यान

इस दौरान लिए हुए तनाव का सीधा असर त्वचा पर भी पड़ेगा। ऐसे में तनाव को कम करने और त्वचा को निखारने के लिए योग और ध्यान का अभ्यास करना फायदेमंद होगा। यह न सिर्फ शरीर और मस्तिष्क को शांति प्रदान देगा बल्कि त्वचा में भी निखार लाएगा। प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रीदिंग एक्सरसाइज, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

स्किन को हाइड्रेट करें

प्रेग्नेंसी में त्वचा में हाइड्रेशन की कमी हो सकती है, जिसके कारण त्वचा ड्राई और बेजान दिखेगी। इसलिए पर्याप्त पानी पिएं यह न सिर्फ शरीर को हाइड्रेटेड रखेगा बल्कि त्वचा को भी नमी देगा। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएंं। इसके अलावा पानी की कमी को पूरा करने के लिए फलों का रस, नारियल पानी और नींबू पानी भी जरुर पिएं।

बैलेंस डाइट लें

हेल्दी त्वचा के लिए बैलेंस डाइट बेहद जरूरी है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी डाइट में विटामिन-E, विटामिन-C, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स शामिल करें। ये पोषक तत्व त्वचा को निखारने के साथ-साथ उसे हेल्दी बनाए रखेंगे। गाजर, पालक, बेरीज, अखरोट और हरी पत्तेदार सब्जियां त्वचा के लिए बेहतरीन ऑप्शन रहेगी। साथ ही, फलों और हरी सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।

प्रेग्नेंसी-सेफ सनस्क्रीन लगाएं

सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा पर गहरे दाग-धब्बों का कारण बनेगी, जो प्रेग्नेंसी के दौरान और भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में बाहर जाते समय प्रेग्नेंसी-सेफ सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरुर करें।

ऐसे रखें स्किन हेल्दी और खूबसूरत

प्रेग्नेंसी के दौरान हाइड्रेशन, माइल्ड क्लींजर, सनस्क्रीन, तेल की मसाज, बैलेंस डाइट और योग जैसे टिप्स अपनाकर आप अपनी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बना सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *