सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला हाल ही में अटेंशन डेफिसिट डिसऑर्डर (ADD) और हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन से जूझने की बात कर रही हैं। इस स्थिति में व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान रहता है, लेकिन वह अपनी डेली लाइफ में सामान्य तरीके से काम करता है। यह एक खतरनाक स्थिति हो सकती है, क्योंकि इसमें व्यक्ति अपने दर्द को छुपाने की कोशिश करता है और इसके लक्षण दूसरों को दिखाई नहीं देते। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में विस्तार से।

हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन क्या है

हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन, जिसे डिस्टाइमिक डिसऑर्डर भी कहा जाता है, एक मानसिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति अंदर से डिप्रेशन से जूझ रहा होता है, लेकिन वह अपनी दिनचर्या और कामों को सामान्य रूप से करता रहता है। इस स्थिति में व्यक्ति को डिप्रेशन के लक्षण होते हैं, लेकिन वे इन लक्षणों को किसी के सामने नहीं आने देते। इसका मतलब यह नहीं कि व्यक्ति पूरी तरह से ठीक है; वे अपने दर्द को छुपाने की कोशिश करते हैं और समाज में अपना सामान्य व्यवहार बनाए रखते हैं। यह स्थिति बहुत खतरनाक हो सकती है क्योंकि इससे व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ सकते हैं।

हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन के लक्षण

हमेशा उदास रहना

अवसाद और हताशा महसूस होना

फेवरेट काम में रुचि का अभाव होना

खाने और सोने की आदतों में बदलाव आना

नकारात्मकता और खुद को दोषी मानना

सेल्फ रिस्पेक्ट की कमी होना

सोशल लाइफ से दूर रहना

हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन से बचने के उपाय

नियमित एक्सरसाइज करें

संतुलित आहार लें

खुद को निगेटिविटी से बचाएं

दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं

खुलकर बात करें

पसंदीदा गतिविधियां करें

हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन का इलाज

इसका इलाज सही मार्गदर्शन और उपचार से किया जा सकता है। साइकोथेरेपी और काउंसलिंग व्यक्ति को मानसिक शांति प्रदान कर सकती हैं। इसके अलावा माइंडफुलनेस टेक्निक, नियमित एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी भी काफी प्रभावी हो सकते हैं। सोशल सपोर्ट का भी अहम रोल है, इसलिए परिवार और दोस्तों से सहारा लेना बहुत मददगार हो सकता है।

यह मानसिक स्थिति कभी-कभी गंभीर हो सकती है, और इसे समय रहते पहचानना और उपचार करना जरूरी है। यदि कोई व्यक्ति इन लक्षणों से जूझ रहा हो, तो उसे चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *