आपने बहुत बार देखा होगा कि कुछ लड़के हमेशा लड़कियों को छूने की कोशिश में लगे रहते हैं। चाहे वे फिर लड़की से हाथ मिलाना हो, गले लगना, थाइज़ को छूना या कुछ और। वे छिछोरे भी हो सकते हैं लेकिन कई बार नहीं भी। तो चलिए यहां जानते हैं कि वे ऐसा क्यों करते हैं।
दिल ही दिल में पसंद करना
कुछ लड़के होते हैं जो किसी लड़की को पसंद करते हैं तो उसके आसपास मंडराते रहते हैं। वे उसका हाथ पकड़ना चाहते हैं, लेकिन अगर आपको यहां भी लगे कि आपके साथ सही बर्ताव नहीं हो रहा या हरकतें पसदं नहीं आ रही तो सीधे और कड़े शब्दों में अपनी नाखुशी जाहिर कर दें।
यू आर सेक्सी
जब आप सेक्सी और सुपर हॉट होंगी तो लाजमी है कि लड़के आपकी तरफ अट्रैक्ट होंगे, कई बार लड़कियां भी हो सकती हैं। लेकिन अगर आप सुपर-सेक्सी दिख भी रही हैं तो किसी का कोई हक़ नहीं है कि ज़बरन आपके पास आए तो ऐसे में आप लड़कों को छिछोरा ही समझें और उनसे दूर रहें।
टॉम बॉय जैसा महसूस होना
कई बार ऐसा भी होता है कि लड़के आपको लाइटली ले लेते हैं और आपको टच करने के वक्त ज़्यादा सोचते नहीं हैं। वे आपको टॉम बॉय जैसे समझेंगे। ऐसे में अगर आपके दोस्त ने आपकी पीठ पर धौल जमा दिया तो शायद उसका इंटेंशन बुरा न हो, लेकिन सही फील न हो तो उसे जरूर बताएं।
देखना चाहता है कि उसमें इंट्रेस्टेड हैं या नहीं
अनजाने में छूकर आपकी ओर देखे और कुछ अंदाज़ा लगाए तो समझ जाएं कि उसका छूना ऐक्सिडेंटल नहीं है। खासकर तब जब वे इस तरह कई बार अनजाने में आपको छू ले।
काफी वल्गर हैं
कुछ लड़के इतने बेवकूफ़ या कह लो कि वल्गर होते हैं कि ये समझ ही नहीं आता कि दूसरों को उनकी सहमति के बिना छूना अच्छी बात नहीं है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो जरूर बोलें। वे लड़के और लड़कियों सभी को इसी तरह बेपरवाही और शर्मिंदा कर देने वाले अंदाज से हाथ लगाते हैं, लेकिन लड़कियों को ज्यादा।
फिल्मों के विलेन्स को आदर्श मानना
वे उन लड़कों में आते हैं जो लड़की को डरा कर अपना बनाना चाहते हैं। जैसे फिल्मों में होता है, पर उन्हें याद होना चाहिए कि विलेन्स को कभी लड़की नहीं मिलती। तो इसलिए अपनी फिल्मी दुनिया से बाहर आएं और सोच-समझकर लड़की से बात करें।
दुनिया को बताना चाहता है कि आप उसकी गर्लफ्रेंड हैं
जब लड़का दूसरों के सामने बार-बार और कारण-अकारण आपको छुए तो समझ जाएं कि वे दूसरे लड़कों को जताना चाहता है कि आप और वह एक-दूसरे में इंट्रेस्टेड हैं।
किस की उम्मीद
अगर आपका करीबी दोस्त है और उसके साथ कंफ़र्ट लेवल अच्छा हो गया है और अक्सर अपने दोनों हाथों से आपके चेहरे को पकड़कर आपकी आंखों में झांकता है तो समझ जाए इसका मतलब। इसका सीधा मतलब है कि वे आपसे किस चाहता है। फिर भी अगर आप इन संकेतों को नहीं समझ पातीं तो हो सकता है कि वे खुद ही ये काम कर दे।
स्ट्रॉन्ग सेक्शु्अल अट्रैक्शन महसूस होना
ये तो आपको पता ही होगा कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर किए जाने वाले टच का मतलब भी अलग-अलग होता है। जब वे आपके लोअर बैक या हिप्स की तरफ हाथ बढ़ाए तो समझ जाएं कि वे आपकी ओर सेक्शुअली अट्रैक्टेड है। अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप उसमें इंट्रेस्ट है या नहीं। नहीं पसंद है तो सीधे-सीधे मना कर दें।
