एआर रहमान जो कि ऑस्कर अवॉर्ड विजेता संगीतकार हैं, हर कोई उन्हें जानता है। उन्होंने तरह तरह की फिल्मों में अपना संगीत दिया है और लोगों को बहुत पसंद भी आया है। हाल ही में चमकीला फिल्म में एआर रहमान ने संगीत दिया। फिलहाल वे अपने काम के कारण काफी चर्चाओं में रहते हैं, लेकिन इस बार वे किसी और चीज की वजह से चर्चा में है। वे और उनकी पत्नी सायरा बानो ने कुछ तीन दशकों के बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने तलाक लेने की घोषणा की है।

X पर दी जानकारी

संगीतकार एआर रहमान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इस फैसले के बारे में जानकारी दी। आपको बता दें कि ये जोड़ा करीब 29 साल से एक साथ था। उन्होंने लिखा कि उन्हें उम्मीद थी कि वे दोनों इकट्ठे तीस साल निकाल लेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अंत होता है। उन्होंने अपने फैंस को उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की।

भारत में तलाक के मामले: 0.6 प्रतिशत से 1.1 प्रतिशत

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें बताया गया कि भारत में तलाक लेने की दर साल 2000 से दोगुनी हो गई है। रिपोर्ट में सामने आया कि साल 2005 में भारत में तलाक की दर 0.6 प्रतिशत थी और साल 2019 में बढ़कर 1.1 प्रतिशत हो गई। ये भी बताया गया कि गांवों वाले क्षेत्र की तुलना में शहरी क्षेत्र में ये ज्यादा बढ़ गया है।

भारत में Divorce बढ़ने के कारण

Mental Health

रिश्ते टूटने के पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं, जैसे कि मानसिक स्वास्थ्य। मानसिक स्वास्थ्य किसी भी रिश्ते पर गहरा असर डालता है। जो व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य परेशानियों से गुजर रहा है तो इसका उस पर तो असर पड़ता ही है साथ ही आस पास के लोगों पर भी। मानसिक परेशानी से संवाद की कमी, तनाव और चिंता बढ़ जाती है, जिस कारण रिश्ता प्रभावित होता है।

Extra Marital-affairs

शादी का संबंध एक पवित्र रिश्ता होता है। दोनों सात जन्मों तक इसे निभाने का वादा करते हैं। शादी का रिश्ता विश्वास पर बना रहता है, लेकिन जब किसी तीसरे की एंट्री होती है तो उस समय तलाक की नौबत आ जाती है।

Ego Problem

कोई भी रिश्ता हो इगो सबसे बड़ा दुश्मन होता है। रिश्ते को बचाना है तो जरूरी है कि आपको अपनी इगो को साइड पर रखना होगा। इगो बहुत से रिश्ते खराब कर देती है, अगर आपके रिश्ते में इगो सबसे आगे है तो जितनी मर्जी कोशिश कर लो रिश्ता तलाक तक पहुंचेगा।

Busy Lifestyle

आजकल के समय में बहुत मुश्किल हो गया है कि खुद के समय निकाल पाएं, जिस वजह से एक दूसरे को भी समय नहीं दे पाते। इस वजह से पति और पत्नी में कम्युनिकेशन गैप बढ़ जाता है। बातचीत से ही कोई रिश्ते चलता है, अगर बातचीत ही न हो तो रिश्ता मरा हुआ हो जाता है। बातचीत के बिना गलतफहमियां बढ़ती हैं और फिर झगड़े होते हैं। झगड़ा फिर तलाक तक ले आता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *