तन्मय भट्ट को कौन नहीं जानता, हर किसी को पता है कि वे भारत के फेमस यूट्यूबर और कोमेडियन में से एक हैं। उनकी वजन घटाने की तस्वीर ने इंटरनेट पर काफी धूम मचा दी थी। उन्होंने 50 किलो से भी ज़्यादा वजन घटाया। जब उनकी तस्वीर सामने आई तो लोगों ने उनके वजन घटाने के राज और फिटनेस टिप्स के बारे में पूछना शुरू कर दिया।
Body Transformation का सफर
तन्मय भट्ट जब से वह अपने बिज़नेस पार्टनर्स के साथ लाइमलाइट में आए थे तब से उन्हें काफी ट्रोल किया जाता था और भद्दी टिप्पणियां की जाती थीं। करियर एक बार ठप हुआ तो उन्होंने दुबारा से जबरदस्त वापसी की जिससे फिटनेस की तरफ ध्यान नहीं दे पाए। इन सबके बाद उन्होंने एक बार फिर अपनी फ़िटनेस को प्राथमिकता दी और अपने वज़न घटाने के सफ़र को दूसरा जीवन देने के लिए डाइट और नियमित वर्कआउट सेशन पर वापस गए।
वर्कआउट रूटीन
तन्मय भट्ट ने अपना वजन कम करने के लिए उपवास कार्डियो (खाली पेट एरोबिक) और भारोत्तोलन (weight lifting) पर ज्यादा ध्यान दिया। नियमित बैडमिंटन और योग सेशन के साथ उन्होंने 50 किलो से अधिक वजन कम किया। उपवास कार्डियो में या तो सुबह सबसे पहले कसरत कर सकते हैं या कई घंटों तक बिना खाए-पिए शाम को कसरत।
टिप्स और ट्रिक्स
तन्मय भट्ट ने अपने यूट्यूब वीडियो में वजन कम करने के लिए अपनाए गए डिसिप्लिन की एक झलक दिखाई। जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य को सबसे ऊपर रखा। उन्होंने शाम को 2 घंटे अपने वर्कआउट के लिए समर्पित किए। उन्होंने वीडियो में बताया कि वर्कआउट करना उन्हें बोझ लगता था, जिस कारण उन्होंने लेखक जेम्स क्लियर की किताब एटॉमिक हैबिट्स से हैबिट-स्टैकिंग की आदत जानी और इसे बैडमिंटन खेलने के साथ जोड़ा।
उन्होंने ये भी बताया कि अपने कार्यों की जिम्मेदारी लें और महत्वपूर्ण कदम न उठाने के लिए साथियों के दबाव, समाज या व्यस्त जीवन और करियर के तनाव को दोष न दें। उनका कहना था कि उन चीज़ों पर ज्यादा ध्यान दें जिसे वे ठीक कर सकते हैं या उनके कंट्रोल में है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
