हर चीज का अपना एक समय और नियम होता है। बिना नियमों को फॉलो करे आप वे चीज नहीं कर सकते। उदाहरण के लिए ग्रीन टी। हमेशा से कहा जाता है कि ग्रीन टी मोटापा कम करती है। जो लोग बढ़े वजन से परेशान हैं वे इस चाय को पीते हैं। लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते हैं कि जब उनका मन होता है वे तब पी लेते हैं। आपको बता दें कि ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट्स तभी बैली फैट के साथ काम करते हैं जब उन्हें शरीर के साथ रिएक्ट करने का एक सही मौका और तय समय मिलता है तो यहां जानें कि पेट कम करने के लिए कब पीनी चाहिए।
जानें Green Tea पीने का सही समय
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्रीन टी पीने का सही समय सुबह नाश्ते के 1-2 घंटे के बाद है और दोपहर के खाने 1 से 2 घंटे के बाद। ये समय एंटीऑक्सीडेंट की खुराक लेने का सही नियम है। ये समय इसलिए सही बताया गया है क्योंकि एंटीऑक्सिडेंट मुक्त कणों को घेर लेते हैं और उन्हें निष्क्रिय कर देते हैं।
खाली पेट Green Tea पीने के नुकसान
आपको बता दें कि ग्रीन टी में मजबूत एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स होते हैं जो पेट में एसिड के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जिससे पाचन खराब हो सकता है। एसिडिटी समेत पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती हैं। इससे पेट का नेचुरल डाइजेशन भी प्रभावित होता है। इसलिए सुबह खाली पेट ग्रीन टी का सेवन बिल्कुल न करें।
दिन में कितने कप चाय का सेवन करें?
अगर आपका भी ये सवाल है तो दिन में 1 से 3 कप ग्रीन टी पीना सेहत के लिए अच्छा हो सकता है लेकिन अगर 1 कप भी ग्रीन टी पी लेते हैं तो भी काफी है। आपको बता दें कि ज्यादातर ग्रीन टी में कैफीन होता है, जब तक कि इसे डिकैफिनेटेड न किया गया हो, इसलिए ज्यादा पीने से बचें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
