बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू जितनी अपनी एक्टिंग के कारण सुर्खियां बटौरती हैं। उतना ही फैंस उनकी फिटनेस और फिगर के कायल हैं तो ऐसे में यदि आप भी तापसी की तरह खुद को फिट रखना चाहती हैं तो यहां उनका फिटनेस सीक्रेट आपको बताते हैं। आए जानते हैं।

स्क्वाश करती हैं तापसी

तापसी पन्नू अपनी फिटनेस और सुंदरता के लिए भी जानी जाती हैं। फिल्म पिंक और मनमर्जियां से नाम कमाने वाली तापसी अपनी फिटनेस को लेकर काफी मेहनत भी करती हैं जहां आमतौर पर लोग जिम में खूब पसीना बहाते हैं, वहीं तापसी फिट बॉडी के लिए जिम के बजाय स्क्वॉश को तवज्जो देती हैं। वह रोजाना कम से कम आधा घंटा स्क्वॉश खेलती हैं ताकि वह शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी खुद को स्वस्थ रख सकें।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/Cr2nL7eICqe/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

गर्म पानी

एक्ट्रेस सुबह उठकर 1लीटर गर्म पानी पीती हैं और नट्स खाती है। इसके बाद वह या तो एक ग्रीन टी और खीरा लेती हैं या फिर सेलरी का जूस पीती हैं।

डाइट में लेती हैं दूध

डाइट में वह दूध भी जरुरी लेती हैं। उन्हें दूध पीना पसंद है, इसके अलावा वह खुद को हाइड्रेटेड रखने और स्किन को तरोताजा बनाने के लिए दिनभर पानी पीती रहती हैं। यही उनकी खूबसूरती और फिटनेस का राज भी है।

योग और कार्डियो

तापसी की फिटनेस का एक और बड़ा सीक्रेट यह है कि वह योग भी करती हैं। स्ट्रैंथ एक्सरसाइज के अलावा वह खुद को फिट रखने के लिए रोज योगासन करती हैं।

पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/p/CpUQ5KFo7G5/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

ग्लूटेन और लैक्टोस फ्री डाइट

एक्ट्रेस ग्लूटेन और लेक्टोस फ्री डाइट जरूर लेती हैं। वह चावल से लेकर रोटी और ब्रेड भी बड़े चाव से खाती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया भी था कि वह खूब चावल खाती हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *