हम अक्सर अपने घर या घर के बाहर पौधों को लगाते हैं। पौधे क्यों लगाए जाते हैं ये तो आपको पता ही होगा, लेकिन कई बार हम ये सोच कर भी पौधे लगा लेते हैं क्योंकि वे सुंदर दिख रहे होते हैं। पर आपको बता दें कि ये सुंदर दिखने पौधे आपको बहुत से लाभ भी दे सकते हैं। ऐसा ही एक पौधा है मोरिंगा, इसे सहजन भी कहते हैं। स्किन और बालों के लिए ये पौधा काफी लाभकारी है। अगर आप अपने दिन की शुरूआत मोरिंगा का पानी पीकर करते हैं तो आपकी स्किन और बालों पर जबरदस्त असर होगा।

Moringa Benefits

Vitamin C

मोरिंगा में संतरे से भी 7 गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है और स्किन के लिए बेहद जरूरी है। इसके रोजाना सेवन से डार्क स्पोर्ट्स और हाइपरपिगमेंटेड कम होगी। साथ ही विटामिन सी त्वचा की मरम्मत कर सेलुलर विकास को बढ़ावा देता है।

Vitamin E

मोरिंगा में विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ये त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। ये विटामिन मुंहासों को कम करता है, त्वचा की बनावट में सुधार लाता है और चमकदार बनाता है।

Detoxifier

मोरिंगा में डिटॉक्सिफाइंग गुण भी होते हैं। इसकी मदद से बॉडी से टॉक्सिन का सफाया होता है और स्किन अंदर से साफ होती है।

बालों के लिए फायदेमंद

बालों की बात करे तो उन्हें भी पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में मोरिंगा आयरन का बेहतरीन स्रोत है, जो बालों के विकास में अहम भूमिका निभाता है। इससे बालों का झड़ना कम होगा और बाल हेल्दी, घने बने रहेंगे।

Anti-Oxidants

आपको बता दें कि मोरिंगा में ज़ीटिन और क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद जाते हैं। त्वचा को जो फ्री रेडिकल्स नुसकान पहुंचाते हैं, उनसे से ये रक्षा करता है। इसकी मदद से स्किन पर एजिंग के लक्षण कम हो जाते हैं। अगर आप रोज सुबह मोरिंगा का पानी पीते हैं तो झुर्रियां और महीन रेखाएं कम हो जाएंगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *