कोई भी व्यक्ति ये सोचकर शादी नहीं करता कि उसे बाद में तलाक लेना पड़े, लेकिन कई बार ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं जिस वजह से तलाक लेना पड़ता है। तलाक से दो लोग बल्कि दो परिवार टूटते हैं। शादी के बाद तलाक तो हो जाता है, लेकिन अगर आपके बच्चे हैं तो तलाक का असर आपके बच्चों पर काफी पड़ेगा तलाक से बच्चों पर मानसिक दबाव भी पड़ता है और कई बार शारीरिक भी। क्योंकि बच्चों का प्यार दोनों मां-बाप से होता है और दोनों में से अगर उनसे कोई दूर हो रहा है तो जाहिर सी बात है उन्हें बुरा लगेगा।
बहुत सी स्थितियों में ऐसा होता है कि माता-पिता के तलाक के बाद बच्चे मानसिक परेशानियों से जूझते हैं और काफी समय तक परेशान रहते हैं। ऐसे ही इस आर्टिकल में आपको बताया जाएगा कि किस तरह बच्चों को भी झेलना पड़ता है तलाक का बोझ।
इस उम्र के बच्चों पर ज्यादा असर
अगर आपका तलाक हो गया है तो ये जिंदगी का अंत नहीं है। लेकिन बच्चों के लिए माता-पिता का एक साथ प्यार छूट जाता है।कई बच्चे तलाक के बाद भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाते हैं। जो बच्चे 5 से 12 साल के होंगे उनपर ज्यादा बुरा असर पड़ेगा, क्योंकि इस उम्र में बच्चों को अपना माता-पिता दोनों का साथ चािए होता है और अगर वो छूट जाए तो फर्क तो पड़ेगा।
उदास और परेशान रहता है बच्चा
जब बच्चा छोटा होता है तो अच्छी घटनाएं और बुरी घटनाएं दोनों एक साथ समान रूप से छाप छोड़ती हैं। छोटे बच्चे कोई भी घटना अपने सामने देखते हैं तो वे उनपर छाप छोड़ देती है और वे जीवन भर याद करते हैं। बच्चों की छोटी उम्र में ही तलाक ले रहे हैं तो इस अवस्था में बच्चों की परवरिश सही से नहीं हो पाएगी।
तलाक के बाद बच्चों में बदलाव
जब बच्चों को पता लगता है कि उसके माता-पिता तलाक लेने जा रहे हैं तो ये खबर बच्चों में एक अकेलापन ले आती है। बच्चा गुस्सा और उदासी अनुभव करता है। वे खुलकर अपनी दिल की बात किसी से नहीं करेगा, उसे किसी पर विश्वास नहीं रहेग, क्योंकि उसे ऐसा लगेगा कि सब उसे छोड़कर चले जाएंगे। तलाक का असर तलाक बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ता है, उनका मन नहीं करता कि वे कुछ पढ़े, हर समय उनका ध्यान घर की परेशानियों में लगा रहेगा।
वहीं अगर बच्चे थोड़े बड़ होंगे उम्र में तो वे समझेंगे स्थिती को, हालांकि उन्हें भी बुरा जरूर लगेगा, क्योंकि वे भी इंसान है। लेकिन वे समझ जाएंगे कि किस समय पर क्या फैसला सही है। इसलिए कोशिश करें कि अगर बच्चा भी ऐसी चीज से गुजर रहा है तो उसके साथ समय बिताएं, उसे फील करवाएं कि सब ठीक है कुछ खत्म नहीं हुआ है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
