सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। ये मौसम बहुत से लोगों को पसंद आता है, लेकिन अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है और इन्हीं परेशानियों में से एक है हाथों का फटना। बहुत से लोग हैं जिनके हाथ सर्दियों में ड्राई हो जाते हैं या फट जाते हैं। वैसे भी फटे हुए हाथ दिखने में खराब लगते हैं और टीस का एहसास होता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है।
Raveena Tandon का नुस्खा
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने रूखे हाथों को सॉफ्ट बनाने के लिए एक कमाल का नुस्खा शेयर किया है। रूखे हाथों को सही करने के लिए रवीना टंडन ने बताया कि ऑलीव ऑयल में एक चम्मच नमक मिलाकर इससे हाथों को स्क्रब करें। उनका कहना है कि ये आसान ट्रिक आपके हाथों को नेचुरली मुलायम और चमकदार बनाने में मदद कर सकती है।
Homemade Scrub
एक्सपर्ट का कहना है कि जैतून का तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेनमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो स्किन को फायदा देते हैं। अगर आप ऑलीव ऑयल में नमक मिलाकर होथों पर स्क्रब करेंगे तो डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं। डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं तो आपकी त्वचा साफ और मुलायम नजर आती है।
ऐसे करें इसका इस्तेमाल
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसका इस्तेमाल करने के लिए इस मिश्रण को हाथों पर लगाएं और लगभग 15 मिनट तक धीरे-धीरे रगड़ें। आपको बता दें कि नमक स्किन को एक्सफोलिएट करता है और डेड स्किन सेल्स का सफाया करता है। और जैतून का तेल स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करता है और पोषण देता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
