बहुत से लोग हैं जिन्हें सर्दियों का मौसम बहुत पसंद होता है। लेकिन ये मौसम जितना अच्छा है, उतना ही अपने साथ ड्राइनेस भी लाता है। ड्राइनेस इतनी हो जाती है कि हमारे होंठ फट और सूख जाते हैं। जिस वजह से लोग अलग-अलग ब्रांड की लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं, ताकि उनके होंठ ठीक हो जाए। लेकिन फिर होंठ फटते ही रहते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों होता है।
क्यों फटते और सूखते हैं होंठ?
होंठों का फटना और सूखना एक आम समस्या है जो सर्दियों में हर कोई झेलता है, लेकिन इसके पीछे विटामिन की कमी होती है। सिर्फ एक नहीं बल्कि दो विटामिन की कमी से ऐसा होता है, जैसे कि विटामिन बी और विटामिन सी। विशेष रूप से विटामिन बी 2 की वजह से ऐसा होता है। शरीर में विटामिन बी 2 की कमी से होंठों के किनारों पर क्रैक्स पड़ जाते हैं जो आपको दर्द भी दे सकते हैं।
विटामिन सी की कमी
विटामिन बी के साथ-साथ विटामिन सी भी त्वचा और होठों की समस्या का कारण बनते हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन सी की मात्रा कम है तो होठों को रिपेयर करने की क्षमता खराब हो सकती है। ऐसे में आप विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए संतरे, कीवी, ब्रोकली और ब्रसेल्स स्प्राउट्स, टमाटर, अंगूर, नींबू, अमरूद, स्ट्रॉबेरी, काली किशमिश जैसी चीजें खा सकते हैं।
ऐसे करें विटामिन बी2 की कमी पूरी
शरीर में चाहते हैं कि विटामिन बी 2 की कमी पूरी हो जाए तो अंडे, दूध, डायरी की चीजें, बादाम, नट्स, पालक जैसी चीजों को खाना शुरू करें। इनकी मदद से शरीर में विटामिन की कमी पूरी हो जाएगी और आपके सूखे और फटे होंठों की समस्या दूर हो जाएगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
