सर्दियों का मौसम आते ही लोग अपने शरीर को गर्म रखने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़े या मोजे पहनकर सोना तो आम बात है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सॉक्स पहनकर सोना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित होगा। इससे ठंड से तो राहत मिल जाएगी लेकिन हेल्थ को गंभीर नुकसान होगा। ऐसे में आइए जानते हैं ठंडी के दिनों में मोजे पहनकर सोना क्यों खतरनाक है और इससे हमारी सेहत को क्या-क्या नुकसान होंगे।

पैरों में दर्द

मोजे पहनने से पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है, खासकर अगर आपके पैरों में पहले से ही कोई समस्या हो तो वह बढ़ सकती है। मोजे पहनने से बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है, जो आपके पैरों में दर्द और जलन पैदा करेगा।

स्किन प्रॉब्लम्स

ठंड के मौसम में मोजे पहनने से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी होगी जैसे एक्जिमा और डर्मेटाइटिस। इतना ही नहीं यदि ज्यादा समय तक मोजे पहनकर रहें तो स्किन कैंसर तक का खतरा बढ़ेगा।

पैरों में पसीना जमना

सर्दियों में यदि आप दिनभर मोजा पहनकर रखते हैं या रात में मोजे पहनकर सोते हैं तो इससे पैरों में पसीना जमा होगा जिससे फंगल इंफेक्शन हो सकता है। इससे स्किन में खराबी भी आ सकती है।

एलर्जी-बेचैनी

ठंड में ऊनी मोजे पहनकर सोने से हाथों-पैरों में एलर्जी होने का खतरा भी बना रहता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में प्रॉब्लम होगी। ज्यादा टाइट सॉक्स पहनने से ब्लड फ्लो स्लो हो सकता है इससे नसों पर दबाव पड़ेगा और दिल की सेहत बिगड़ सकती है। इसकी वजह से ओवरहीटिंग भी हो सकती है, जिससे रात में बेचैनी होगी।

नींद की क्वॉलिटी होगी खराब

मोजे पहनने से आपकी नींद की गुणवत्ता भी खराब हो सकती है, क्योंकि आपके पैरों में गर्मी और पसीना होने से नींद में परेशानी होगी। नींद कंप्लीट न होने से कई तरह की अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

इन बातों का रखें खास ध्यान

. ऊनी सॉक्स की जगह आप कॉटन की सॉक्स पहनें। इसे पहनकर सोने से रात में नुकसान की आशंका कम होगी।

. ज्यादा टाइट मोजे न पहनें और साफ-सफाई पर खास ध्यान दें।

. मोजे नहीं पहनना चाहते तो गर्म बिस्तर पर ही सोएं, इससे नींद अच्छी आएगी और ठंड भी कम लगेगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *