केले को हर कोई खाना पसंद करता है क्योंकि ये आसानी से मिल जाता है और इसे खाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती, साथ ही ये एक पौष्टिक फल है जो कई तरह के न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है। लेकिन क्या आपने कभी कच्चे केले खाने के बारे में सोचा है? नहीं तो आप इसे खा सकता हैं। कच्चे केले को आप चिप्स या सब्जी की तरह इस्तेमाल सकते हैं।
कच्चे केले खाने के लाभ
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं और हो नहीं पा रहा तो आप कच्चे केले खाएं। इसे खाने से आपको भरपूर मात्रा में फाइबर मिलेगा और आप कम कैलोरी भी हासिल करेंगे। इसे नियमित तौर पर खाने से भूख कम होगी जिससे आपका वजन धीरे-धीरे कम हो जाएगा क्योंकि आप ज्यादा कुछ नहीं खाएंगे।
आपको बता दें कि कच्चे केले में एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और ये कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा और ऑक्सिडेटिव डैमेज का रिस्क कम करता है। कच्चे केले को खाने से गुड बैक्टीरिया पेट और छोटी आंत तक पहुंच जाते हैं और हमारे डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
कच्चे केले में पके हुए केले की तरह मीठा काफी कम होता है। साथ ही कच्चे केले में ज्यादा रेसिस्टेंट स्टार्च भी होता है जो हेल्दी ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
ये मधुमेह को रोगियों के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स 30 के आसपास होता है। कच्चा केला खाने से दिल की सेहत भी ठीक रहती है। इसे खाने से ब्लड प्रेशर ठीक रहता है। इसमें भी पीले केले की तरह पोटैशियम मौजूद होता है। इसे खाने से आपकी हार्ट रिदम भी रेग्युलेट रहेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
