छठ पूजा को सूर्य पूजा भी कहते हैं। इस त्योहार को खासतौर पर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड जैसे राज्यों में मनाया जाता है। इसमें सूर्य देवता और छठ माता की पूजा की जाती है। यह व्रत 36 घंटे तक रखा जाता है, जो निर्जला होता है यानी कि इस व्रत में पानी भी नहीं पीना होता है जो लोग सालों से छठ का व्रत करते हैं, उन्हें इस व्रत और पूजा के सभी नियम पता होंगे लेकिन, यदि आप इस साल पहली बार छठ पूजा का व्रत रखने वाले हैं तो अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें और इन बातों का ध्यान रखें।

व्रत के नियमों का करें पालन

छठ पूजा व्रत के दौरान नियमों का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस दौरान 36 घंटे का निर्जला व्रत रखें। इस व्रत में आपको पानी भी नहीं पीना चाहिए। यदि आपने छठ का व्रत रखना है तो इस बात का जरूर ध्यान रखें। आपको इस व्रत में पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए।

पूजा के समय का भी रखें ध्यान

छठ के दौरान आपको पूजा के समय का ध्यान रखना चाहिए। छठ पूजा का सबसे सही समय सूर्यास्त और सूर्योदय माना जाता है। इस समय पर आपको पूजा करनी चाहिए। पूजा का स्थल साफ-सुथरा होना चाहिए यदि आप पहली बार छठ का व्रत रखने वाले हैं तो पूजा के समय का ध्यान रखें।

सिर्फ सात्विक भोजन खाएं

यदि आप पहली बार छठ पूजा का व्रत रखने वाले हैं तो आपके घरवालों को सिर्फ सात्विक भोजन ही खाना चाहिए। छठ पूजा के दौरान घर के सभी लोगों को लहसुन और प्याज से भी दूर रहना चाहिए। इस दौरान घर में तामसिक चीजों से दूरी बनाकर रखें।

हल्की डाइट के साथ खोलें व्रत

छठ पूजा व्रत खोलने के दौरान आपको हेल्दी डाइट लेनी चाहिए क्योंकि इसमें 36 घंटे निर्जला व्रत रखा जाता है। ऐसे में जब व्रत खोला जाता है तो आप सिर्फ हल्दी डाइट ही लें। आपको हैवी भोजन खाने से बचना चाहिए। छठ का व्रत खोलते समय आप विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। साथ ही, आपको शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी भी जरूर पीना चाहिए।

सही तरीके से करें पूजा की तैयारी

सभी लोग छठ पूजा की तैयारी 1-2 दिन पहले से ही करना शुरू कर देते हैं। छठ का पहला दिन नहाय खाय से शुरू होता है इसलिए आपको इससे पहले ही व्रत की सारी तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। आप व्रत से पहले ही ठेकुआ, गुड़ और फल आदि सामग्री अपने पास रखें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *