ग्लोइंग और चमकदार स्किन हर किसी की पहली ख्वाहिश होती है। बढ़ती उम्र में महिला और पुरुष दोनों की ही स्किन डल दिखने लगती है। स्किन को टाइट और जवां रखने के लिए नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास फायदेमंद रहेगा। स्किन को झुर्रियों और डल होने से बचाने के लिए फेस योगा का अभ्यास बहुत फायदेमंद होगा। वैसे तो आज के समय में मार्केट में स्किन को बेहतर और ग्लोइंग बनाने के लिए फायदेमंद कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल किसी खतरे से कम नहीं होगा। मार्केट में मौजूद स्किन केयर प्रोडक्ट्स में केमिकल का इस्तेमाल होता है, जो स्किन के लिए नुकसानदायक होता है। स्किन को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग और शाइनी बनाने के लिए आप इन फेस योग का अभ्यास कर सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए करें ये फेस योगा

एंटी-एजिंग योग का अभ्यास करने से आप स्किन से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। फेस योग का अभ्यास आपकी स्किन को बेहतर बनाने और परेशानियों को दूर करने के लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग और बेहतर बनाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से इन 4 फेस योग का अभ्यास जरूर करें।

पामिंग पोज

इसका अभ्यास आपके चेहरे की मांसपेशियों के लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसका अभ्यास करने से आपके चेहरे की मांसपेशियों को आराम मिलेगा और चेहरे का ग्लो बढ़ेगा। इस पोज को करने के लिए आप सबसे पहले अपने दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें और इन्हें चेहरे पर होल्ड करें। इसके बाद गर्दन को ऊपर की ओर उठाएं और हाथ हटाने के बाद मुंह खोल दें। ऐसा 3-4 बार नियमित रूप से करें।

वी-पॉइंट पोज

इसके नियमित रूप से अभ्यास करने से आपकी आंखों को बहुत फायदा होगा, इसके अलावा चेहरे की चमक या ग्लो बढ़ेगा। इसका अभ्यास करने के लिए अपने दाहिने हाथ की दो उंगलियों को वी शेप देते हुए टिप को आईब्रो पर रखें। इसके बाद उंगलियों से हल्का प्रेशर क्रिएट करें और 4 सेकंड तक इसी स्थिति में रखें। इसके बाद इस प्रक्रिया को 4 से 5 बार दोहराएं।

होल्ड पोज

इसका अभ्यास करने से आपकी स्किन पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और स्किन को ग्लोइंग बनाने में फायदा मिलेगा। होल्ड पोज का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले आप अपने दाहिने हाथ की दो उंगलियों को माथे के बीच में रखें। इसके बाद इन उंगलियों को माथे पर दबाएं। इसके बाद गहरी सांस लेते हुए उंगलियों को सर्कुलर मोशन में घुमाएं। कुछ देर तक ऐसा करने से बाद सामान्य मुद्रा में आएं और 3 से 4 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज भी बहुत फायदेमंद रहेगी। स्किन को बेहतर बनाने और ग्लो बढ़ाने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास नियमित रूप से करें। ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने के लिए आप सोने से पहले गहरी सांस लें और धीरे-धीरे इसे छोड़ें। ऐसा लगभग 10 बार करें। रोजाना ऐसा करने से आपको बहुत फायदा होगा।

इन योगासनों का नियमित रूप से अभ्यास करने से आपके चेहरे का ग्लो बढ़ेगा और स्किन से जुड़ी परेशानियों में फायदा होगा। रोजाना 5 से 10 मिनट निकालकर इन योगासनों का अभ्यास जरूर करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *