बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन वह फैंस से अपने से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। इस उम्र में भी सुष्मिता काफी खूबसूरत हैं और फैंस भी उनकी ग्लोइंग स्किन के दीवाने हैं। खासकर फीमेल फैंस तो उनकी खूबसूरती का राज जानने के लिए हर समय एक्साइटेड रहती हैं। 48 साल की उम्र में एक्ट्रेस इतनी यंग और खूबसूरत कैसे दिखती हैं यह सब जानना चाहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि वह शूटिंग के बिजी शेड्यूल में भी स्किन केयर रूटीन का पूरा ध्यान रखती हैं। तो चलिए जानते हैं 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली पहली भारतीय सुष्मिता सेन का ब्यूटी सीक्रेट क्या है।

पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/p/C8w3uxuvYaf/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

ऐसे रखती हैं अपनी ब्यूटी को मेंटेन

खूबसूरत दिखने के लिए सुष्मिता सेन ब्यूटी प्रोडक्ट्स से ज्यादा घरेलू नुस्खों पर विश्वास करती हैं। एक्ट्रेस अपनी स्किन के लिए घर पर ही होममेड स्क्रब बनाती हैं।

सामग्री

बेसन – 2 कप
मलाई – 1 कप
गुलाब जल- जरुरतअनुसार

बनाने की विधि

. इस होममेड स्क्रब को बनाने के लिए बेसन और मलाई को एक कटोरी में मिक्स करें।

. जब ये पेस्ट थोड़ा सा पतला हो जाए इसके लिए इसमें वो अपने हिसाब से गुलाब जल मिला लें।

. जिनको गुलाब जल या मलाई से एलर्जी है वो इसमें एलोवेरा मिला सकते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

. इस स्क्रब का एक छोटा सा हिस्सा लेकर चेहरे पर मसाज करें।

. स्क्रब में मौजूद बेसन स्किन को एक्सफोलिएट करेगा और मलाई इसे मॉइश्चराइज करने में मददगार साबित होगी।

. स्क्रब का इस्तेमाल करने के आधे घंटे बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें और फिर मॉइश्चराइजर लगाएं।

थकान मिटाने के लिए गुलाब जल

वर्किंग शेड्यूल के बीच चेहरे पर थकान महसूस न हो इसके लिए एक्ट्रेस नैचुरल रोज वॉटर का इस्तेमाल करती हैं। सुष्मिता सेन रोजाना चेहरे पर गुलाब जल को स्प्रे करती हैं, ताकि स्किन हमेशा ग्लोइंग दिखें।

होममेड फ्रूट फेशियल

एक्ट्रेस अपनी स्किन को ग्लोइंग और जवां बनाए रखने के लिए बाजार में मिलने वाले फ्रूट फेशियल पैक का इस्तेमाल न करके घर पर बना फ्रूट फेशियल इस्तेमाल करती हैं।

सामग्री

पपीते का गूदा – 1 चम्मच
संतरे का जूस – 2 चम्मच

विधि

. इन सभी सामग्री को एक कटोरी में डालकर मिक्स करें। एक स्मूथ पेस्ट बनने के बाद इस फ्रूट फेशियल को चेहरे पर ब्रश की मदद से लगाएं और 1 घंटा लगा रहने दें।

. पेस्ट के सूख जाने के बाद चेहरे को हल्के हाथों से मसाज करते हुए नॉर्मल पानी से धो लें।

.पपीते में मौजूद एंजाइम पापेन चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करेगा। वहीं, संतरे के जूस में मौजूद नैचुरल ब्लीच चेहरे को ग्लोइंग बनाने का काम करेगा।

इसके अलावा सुष्मिता सेन अपनी ब्यूटी को मेनटेन करने के लिए खूब पानी पीती हैं, तला और इसके अलावा मसालेदार खाने से परहेज करती हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *