स्वस्थ शरीर के लिए योगासन कितने जरुरी हैं यह तो सभी जानते हैं। इससे न सिर्फ शरीर फिट रहता है बल्कि इसकी मदद से दिमाग को भी केंद्रित करने में सफलता मिलती है। वहीं कुछ योगासन ऐसे भी हैं जो आपको न सिर्फ फिट रखते हैं बल्कि आपको दिन भर के लिए जरुरी एनर्जी भी देते हैं। इन योगासनों को करना काफी आसान है और इसके लिए 2-3 घंटे का समय निकालने की भी जरुरत नहीं। आप सिर्फ 5-10 मिनट में ही इन योगासनों को कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

सूर्यनमस्कार

किसी भी योगासन की शुरुआत सूर्य नमस्कार के साथ करें क्योंकि यह योगाभ्यास 12 आसनों का संगम होता है ऐसे में सिर्फ इसको कर लेने से आपके शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद मिलेगी।

बालासन

इसकी मदद से शरीर में रक्त संचारण बढ़ेगा जिससे शरीर को एनर्जी मिलेगी। इससे आप सारा दिन बिना थके काम कर सकते हैं। इसके अलावा बालासन शरीर में ऑक्सीजन यानी की ब्रीदिंग को अच्छे से संचालित करने में मदद करता है। इससे फेफड़े खुलकर सांस ले पाएंगे और शरीर के हर अंग को जरुरी ऑक्सीजन मिलेगा।

ताड़ासन

अगर यह आसन सुबह किया जाए तो शरीर को बहुत फायदा होगा। इसे माउंटेन पोज भी कहते हैं। इसे करने से शरीर पूरे दिन के लिए एनर्जेटिक रहता है। ताड़ासन की मदद से शरीर और दिमाग दोनों ही रिलैक्स रहेंगे और दिमाग पूरा दिन तरोताजा भी रहेगा।

उष्ट्रासन

इसको कैमल पोज कहते हैं। यह शरीर के ऊपरी भाग को स्ट्रेच करता है जिससे रक्त संचालन बढ़ने के साथ-साथ ऊपरी भाग जैसे छाती, कमर कंधों की अच्छी एक्सरसाइज होती है। कंधों को ताकत मिलती है और शरीर सारा दिन एनर्जेटिक रहता है।

त्रिकोणासन

इस आसन को करने से भी पूरे दिन की थकावट दूर होगी और आप सारा दिन एनर्जेटिक रहेंगे। यह ट्राइएंग्ल आसन शरीर को एक अच्छी स्ट्रेचिंग कर देगा। इसको करने से गर्दन, पीठ, कमर का दर्द नहीं होगा। इससे शरीर को बैलेंस करना भी आसान होगा।

धनुरासन

इसकी मदद से रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है। इससे बैक पोज की अच्छी स्ट्रेचिंग होती है और पाचन क्रिया बेहतर होती है। खासकर जो लोग डेस्क पर बैठकर जॉब करते हैं उनकी रीढ़ की हड्डी को इस आसन से काफी आराम मिलता है।

भुजंगासन

इस आसन को करने से पीठ दर्द कम होगा और पेट मजबूत बनेगा। इससे मेटाबॉल्जिम बूस्ट होगा। अपच, गैस, मितली की परेशानी दूर होगी। इससे लोअर बॉडी मजबूत होगी। ऐसे में आप इसे अपनी डेली रुटीन का हिस्सा जरुर बनाएं।

नटराजासन

डांसर पोज में किया जाने वाला नटराजासन दिमाग को केंद्रित करने में मददगार साबित होगा। इसकी मदद से शारीरिक सुंतलन बेहतर होगा और पॉश्चर भी सही और संतुलित किया जा सकेगा।

कपाल भाति

यह आसन योगा एक्सपर्ट्स जरुर कहते हैं करने के लिए। इसको करने से पेट मजबूत होगा और शरीर में जमी चर्बी दूर होगी। दंडासन और विपरितकर्णी आसन करना भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *