त्वचा और शरीर की देखभाल की तरह ही हर दिन होंठों को भी देखभाल की ज़रूरत होती है। उन्हें भी मॉइस्चराइज़ करना होता है। अगर आप इनका ध्यान नहीं रखेंगे तो ये फटने के साथ समय से पहले ही उम्रदराज़ नज़र आने लग जाएंगे। आपको बता दें कि होंठों में त्वचा के अन्य भाग की तुलना में कम मेलानोसाइट्स होता है, इससे उन्हें सनबर्न और यूवी किरणों का ख़तरा भी अधिक होता है। इसलिए इनका ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
होंठों को सूखने और फटने से बचाना चाहिए, जिसके लिए लिप बाम का इस्तेमाल किया जाता है। यहां आज आपको कुछ लिप बाम बताए जाएंगे जिन्हें बनाना बहुत आसान है।
B-Wax और नारियल तेल
इसे बनाने के लिए बीवैक्स और नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जाएगा। दोनों को बराबार मात्रा में लें और पिघलाने के लिए रख दें। इसके बाद मिश्रण को लिप बाम कंटेनर में डाल दें। जब ठंडा और जम जाए तो इसे होठों पर लगा सकते हैं। ये होममेड लिप बाम आपके होठों को मुलायम और कोमल रखेगा।
Rose Lip Balm
गुलाबी होंठ चाहते हैं तो इस आसान से गुलाब लिप बाम रेसिपी को आजमा सकते हैं। इसे बनाने के लिए बीवैक्स, नारियल का तेल, सूखी गुलाब की पंखुड़ियां और एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें। बीवैक्स और नारियल तेल को एक साथ पिघला लें। बाद में इसमें सूखे गुलाब की पंखुड़ियां डाल लें और मिला लें। इसके बाद मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर चाहें तो एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं। अब मिश्रण को लिप बाम कंटेनर में डाल लें।
Mint Chocolate Lip Balm
अगर आप बीवैक्स से घर पर लिप बाम नहीं बना सकते तो आप मिंट चॉक्लेट लिप बाम बना सकते हैं। इसके लिए कोकोआ मक्खन, नारियल का तेल, पुदीना एसेंशियल ऑयल और कोको पाउडर का प्रयोग किया जाएगा। इसे बनाने के लिए कोकोआ बटर और नारियल तेल को इकट्ठे पिघला लें। आप इसमें एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें और कोको पाउडर भी मिला सकते हैं। इसके बाद मिश्रण को लिप बाम कंटेनर में डालें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
