बॉलीवुड एक्ट्रेस आमिर खान के साथ फिल्म मन में दिखने वाली एक्ट्रेस शमा सिकंदर बेशक लंबे समय से पर्दे से गायब हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अक्सर एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक बॉलीवुड वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में शमा सिकंदर ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी बात का खुलासा किया है, जिसको जानने के बाद फैंस हैरान रह गए हैं। एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने कहा कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा प्वाइंट भी आया था, जब वह सुसाइड करना चाहती थीं। इंटरव्यू में शमा ने कहा कि करियर के पीक पर अचानक से पर्दे से गायब होने की असली वजह “बर्न आउट” था। उन्होंने बताया कि – “मैंने काफी लंबे समय तक बिना ब्रेक के काम किया था और इसका मेरे मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने लगा था। मुझे बेचैनी महसूस होने लगी और मैंने घर के अंदर रहने का फैसला किया। ये मेरी लाइफ का वो दौर था, जब मैंने बाहर जाना और लोगों से मिलना-जुलना बिल्कुल ही बंद कर दिया था। मैं डिप्रेशन से गुजर रही थी और मैंने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी, लेकिन शुक्र है कि मेरे माता-पिता ने मुझे सही समय पर बचा लिया।”
दूसरों की तरह खुद को देखने लगी एक्ट्रेस
डिप्रेशन के बारे में बात करते हुए शमा ने बताया कि – “मुझे लगता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में लोगों को मुझसे बहुत सारी उम्मीदें थीं, लेकिन असल जिंदगी में इसकी हकीकत कुछ और ही थी। इंडस्ट्री में काम करने के लिए आपको वही बनना होता है जो लोग आपके बारे में सोचते हैं और धीरे-धीरे आप खुद को पूरी तरह से अंधेरे में खो देते हैं। जब मुझे बर्न आउट महसूस हुआ, तो मैंने स्टारडम और इंडस्ट्री छोड़ दी और खुद को ठीक करने के लिए समय निकाला।” एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने दावा किया कि वह दूसरों के नजरिए से खुद को देखने लगी थीं, जिसके कारण उन्हें डिप्रेशन का सामना करना पड़ा।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/C-PISEvSvFL/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
मन में आते थे सुसाइड के ख्याल
शमा सिकंदर ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई लोग ओवर थिंकिंग और लगातार काम करने के कारण सुसाइड करने के बारे में सोचते हैं। लोगों को लगता है कि अगर वह दुनिया से चले जाएंगे, तो सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता।
इसलिए आते हैं सुसाइड के ख्याल
सुसाइड जैसे विचार आना कोई एक दिन की समस्या नहीं है जो लोग लंबे समय तक एक ही तरह का काम करके थक जाते हैं या फिर अपने आसपास के माहौल में खुश नहीं रहते उनके मन में नेगेटिव ख्याल आना एक आम बात है। कुछ मामलों मे दूसरों को खुश करने के लिए, जब हम अपनी जरूरतों को मारने लगते हैं, तो भी सुसाइड का ख्याल आता है।

सुसाइड ख्याल आने पर क्या करें
सुसाइड ख्याल आने पर आपको पहले ये सोचना होगा कि किसी दौड़ को छोड़कर भागने से आप विजेता नहीं कहलाए जाएंगे। आपको यह सोचना होगा कि आपके एक कदम से परिवार, दोस्त और आसपास के लोगों को नहीं बल्कि आपको खुद को क्या फर्क पड़ेगा। इस समय में स्थिति से भागने की जगह लोगों से बात करें।
