शार्प और डिफाइन्ड जॉलाइन चेहरे को आकर्षक और संतुलित लुक देगी। यह चेहरे के निचले हिस्से की संरचना को बेहतर बनाएगी जिससे चेहरा ज्यादा यंग और टोन्ड दिखेगा। परफेक्ट जॉलाइन से चेहरा पतला दिखाई देगा। इसके अलावा, शार्प जॉलाइन लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाती है क्योंकि यह चेहरे के स्कल्पचर को निखारती है, इससे आपका चेहरा ज्यादा अच्छा दिखेगा। कुछ आसान एक्सरसाइज हैं, जिसे करके आप परफेक्ट जॉलाइन पा सकते हैं। आज हम आपको 5 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। इस फेशियल एक्सरसाइज को आसानी से बैठे-बैठे भी कर सकते हैं।
‘ओ’ शेप एक्सरसाइज
परफेक्ट जॉलाइन के लिए ‘ओ शेप’ एक्सरसाइज एक बहुत असरदार तकनीक रहेगी जो जॉलाइन और ठुड्डी के आसपास की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करेगी। इस एक्सरसाइज को करने से चेहरा ज्यादा शार्प और डिफाइन्ड लगेगा। इसे करना बहुत आसान है, और इसे आप किसी भी समय कर सकते हैं।

ऐसे करें
. अपने होठों को इस तरह से बंद करें कि वे एक छोटे ‘O’ आकार में हों।
. ध्यान दें कि होंठों को इतना खींचें कि आपकी जॉलाइन पर हल्का तनाव महसूस हो पाए।
. इस ‘ओ’ शेप को 10 सेकंड के लिए बनाए रखें।
. आप अपनी ठुड्डी और जॉलाइन पर मांसपेशियों के खिंचाव को महसूस करेंगे।
. इस प्रक्रिया को 10-15 दोहराएं।
जॉलाइन स्लाइड्स
यह एक फेस एक्सरसाइज है जो जॉलाइन और ठुड्डी की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करेगी। इसे नियमित रूप से करने से चेहरे की चर्बी कम होगी, जिससे चेहरा ज्यादा शार्प और डिफाइन्ड दिखेगा।
ऐसे करें
. अपने मुंह को बंद रखें और जबड़े को धीरे-धीरे बाएं और दाएं स्लाइड करें।
. इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।
. इससे जॉलाइन की मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिलेगी।
किसिंग फेस एक्सरसाइज
परफेक्ट जॉलाइन पाने के लिए यह एक्सरसाइज भी एक अच्छा और आसान तरीका है। इससे चेहरे की मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिलेगी। यह एक्सरसाइज खासकर जॉलाइन, गाल और गर्दन की मांसपेशियों को सख्त बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे नियमित रूप से करने से डबल चिन कम करने और जॉलाइन को शार्प बनाने में मदद मिलेगी।
ऐसे करें
. होंठों को ऐसे करें जैसे आप किस कर रहे हों।
. इस मुद्रा को 5-10 सेकंड तक होल्ड करें, फिर सामान्य स्थिति में आएं।
. यह एक्सरसाइज जॉलाइन की मांसपेशियों को टोन करेगी।
च्युइंग मोशन एक्सरसाइज
इसे एक सरल और प्रभावी फेस एक्सरसाइज माना जाता है। यह चेहरे की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करेगी। इसे चबाने की नकल करके किया जाता है, इससे जॉलाइन, गाल और ठुड्डी की मांसपेशियों पर काम होगा। इसके नियमित अभ्यास से चेहरे की चर्बी कम होगी और जॉलाइन को शार्प बनाया जा सकेगा।

ऐसे करें
. मुंह बंद करके चबाने की नकल करें, जैसे कि आप कुछ खा रहे हों।
. इस प्रक्रिया को 20-30 बार करें।
. यह एक्सरसाइज जॉलाइन की मांसपेशियों को मजबूत करेगी और चेहरे की त्वचा को कसने में मदद करेगी।
बैलून फेस एक्सरसाइज
चेहरे की मांसपेशियों को टोन करने और एक शार्प जॉलाइन पाने के लिए एक सरल और प्रभावी तरीका है बैलून एक्सरसाइज। इसे करना बहुत आसान है और नियमित रूप से करने से चेहरे की चर्बी कम करने, त्वचा को कसने और चेहरे की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
ऐसे करें
. गहरी सांस लें और बैलून की तरह अपने मुंह को फुलाएं।
. जितनी बार आप बैलून की तरह मुंह को फुलाते हैं आपके चेहरे की मांसपेशियां को काम करना पड़ेगा जिससे उन पर दबाव पड़ेगा।
. बैलून की तरह मुंह को फुलाने की प्रैक्टिस को 5-10 बार दोहराएं।
