चेहरे के साथ ही पैरों का खूबसूरत होना बहुत जरुरी माना जाता है।पैरों में अनावश्यक दाग-धब्बों के कारण महिलाएं कई तरह की ड्रेस को पहनने में टलती हैं। तेज धूप, किसी तरह की चोट या हार्मोनल बदलाव पैरों में डार्क स्पॉट्स की वजह भी बन सकते हैं। इसके अलावा, डायबिटीज भी कई लोगों में हाइपरपिग्मेंटेशन की वजह बन सकती हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर में मेलेनिन ज्यादा बनने के कारण स्किन पर डार्क स्पॉट्स की समस्या हो सकती है। मेलेनिन का स्तर जितना ज्यादा होगा शरीर में डार्क स्पॉट्स की समस्या उतनी ही ज्यादा होगी। ज्यादातर मामलों में यह डार्क स्पॉट्स किसी तरह की समस्या का कारण नहीं होते लेकिन, इन्हें दूर करना बहुत जरुरी है। शुरुआती दौर में डॉक्टर व्यक्ति को किसी तरह की क्रीम लगाने की सलाह देते हैं जबकि, कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर भी डार्क स्पॉट्स की समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि डार्क स्पॉट्स के कारण।

पैरों में चोट या कट लगना

पैरों में छोटे-मोटे कट और खरोंच होने के कारण उस जगह पर मेलेनिन का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे वहां पर धीरे-धीरे काले धब्बे भी बन सकते हैं।

हार्मोनल बदलाव

शरीर में हार्मोनल बदलाव, जैसे कि गर्भावस्था या पीरियड्स के समय, भी पैरों में काले धब्बे होने का कारण बन सकते हैं। इससे पैरों में छोटे-छोटे काले धब्बे बनने लगते हैं।

बढ़ती उम्र (Aging)

उम्र बढ़ने के साथ स्किन में कोलेजन और इलास्टिन की कमी होने लगती है, जिससे काले धब्बे उभरने लगते हैं। ऐसे में यह भी पैरों में दाग-धब्बे और डार्क स्पॉट होने का कारण बन सकते हैं।

सूर्य की यूवी किरणों का असर (Sun Exposure)

सूर्य की तेज किरणों में ज्यादा समय बिताने से स्किन में मेलेनिन का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे त्वचा पर काले धब्बे पड़ने लगते हैं। खासकर पैरों पर धूप में बाहर रहने से त्वचा की रंगत बिगड़ सकती है।

हाइपरपिग्मेंटेशन

यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें स्किन की कुछ जगहों पर मेलानिन का उत्पादन ज्यादा होता है। इससे व्यक्ति के पैरों में काले धब्बे बन सकते हैं।

ऐसे हटाएं पैरों के डार्क स्पॉट्स

नींबू और शहद का मिश्रण

नींबू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो स्किन को ब्लीच करने में मदद करता है, जबकि शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। इस मिश्रण को पैरों के दाग-धब्बों पर लगाने से आपको कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है, यह स्किन के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल लगाने से काले धब्बे कम होंगे। साथ ही, स्किन की अन्य समस्याएं भी दूर होगी।

चंदन पाउडर और गुलाब जल

चंदन त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मददगार होता है इसे गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बनाएं और नियमित रूप से पैरों के डार्क स्पॉट्स पर लगाएं। इस उपाय को आप हफ्ते में दो से तीन बार अपना सकते हैं।

डॉक्टर के अनुसार स्किन से दाग-धब्बे हटाने के लिए बाजार में कई तरह के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट भी उपलब्ध हैं। केमिकल पील्स और लेजर ट्रीटमेंट से पैरों के दाग-धब्बों और डार्क स्पॉट्स को दूर किया जा सकता है। इस समस्या में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही, मॉइश्चराइजर का नियमित रूप से इस्तेमाल करें। स्किन पर होने वाले दाग-धब्बों में आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *