डेंगू में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से कम हो जाती है और ये बीमारी जान लेने का भी कारण बन सकती है। डेंगू के इलाज में बहुत से लोग घरेलू उपायों का इस्तेमाल करते हैं जो सहायक भी होते हैं, लेकिन बात अगर पपीते के पत्तों की जाए तो ये भी काफी कारगर साबित होते हैं। पपीते के पत्तों के सेवन से प्लेटलेट्स की कमी को तेजी से पूरा किया जा सकता है।

पपीते के पत्ते

पपीते के पत्तों के गुण प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में मदद करते हैं। इनमें एंजाइम्स जैसे कि पपेन और चायमो-पपेन शामिल हैं, जो प्लेटलेट्स के उत्पादन को बढ़ाते हैं। पपीते के पत्तों में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से प्लेटलेट्स लेवल स्थिर रहता है।

कैसे करें इसका सेवन

पपीते के पत्तों का रस सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसे बनाने के लिए ताजे पत्तों को पहले धो लें और उन्हें पीस कर रस निकाल लें। सुबह-शाम इसका सेवन करने से प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद मिल सकती है। पपीते के पत्तों का रस कड़वा हो सकता है, इसलिए शहद या नींबू के साथ सेवन करें।

ये सावधानियां हैं जरूरी

माना कि ये लिए लाभकारी है, लेकिन इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। गर्भवती महिलाएं और बच्चे डॉक्टर से पूछ कर इसे लें। ज्यादा लालच में इसका सेवन न करें नहीं तो पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *